27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाबठिंडा के मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 जवानों की मौत

बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 जवानों की मौत

पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर सुबह करीब 04 बजकर 35 मिनट पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई।

Google News Follow

पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर बुधवार तड़के करीब 04:35 बजे फायरिंग हुई। इस घटना में चार लोगों की मौत की खबर है। मारे गए चारों लोग 80 मीडियम रेजिमेंट के हैं। हमला करनेवाला सादे कपड़ों में था। घटना के तुरंत बाद स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया। पूरे इलाके को घेर लिया गया और सील कर दिया गया। और सर्च ऑपरेशन जारी है। गोलीबारी की वजह का पता नहीं चल सका है। वहीं इस वारदात को किसने अंजाम दिया इसका पता भी नहीं चला है। आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

हालांकि, बठिंडा के एसएसपी ने कहा कि यह आतंकवादी हमला नहीं है। पुलिस को कैंट के अंदर दाखिल होने की इजाजत नहीं दी गई है। वहीं लोगों के कैंट के भीतर आने और बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है। केंद्रीय एजेंसियों को भी हाई अलर्ट कर दिया गया है। पंजाब पुलिस के सीनियर अफसर भी कैंट में पहुंच रहे हैं।

बता दें कि बठिंडा कैंट एशिया की सबसे बड़ी सैनिक छावनी है। इस मिलिट्री स्टेशन की बाउंड्री करीब 45 किलोमीटर की है। यहां का एम्युनेशन डिपो देश के सबसे बड़े डिपो में से एक है। बताया जा रहा है कि कैंप से कुछ दिन पहले ही एक रायफल गायब हुई थी। शक है कि इसी रायफल से घटना को अंजाम दिया गया।

ये भी देखें 

RSS का हिंदू युवाओं को पत्र?, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानकर रह जाएंगे​ आप हैरान!

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें