29.5 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमस्पोर्ट्सIPL 2023: PBKS ने MI को 13 रनों से हराया, अर्शदीप सिंह...

IPL 2023: PBKS ने MI को 13 रनों से हराया, अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी

पंजाब के अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी।

Google News Follow

आईपीएल 2023 के 31वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से था। यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 214 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 201 रन ही बना सकी।

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट नुकसान पर 214 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया। पंजाब की ओर से सैम करन मे 55 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जबकि हरप्रीत सिंह ने भी 41 रनों का योगदान दिया। इनके अलावा आखिरी के ओवरों में जितेश शर्मा ने भी उपयोगी 25 रन बनाये। मुंबई की ओर से कैमरुन ग्रीन और पीयूष चावला ने 2-2 विकेट लिए। इस मैच के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स टीम ने अब तक खेले 6 में से 3 मैच जीते हैं। दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने 7 मैचों में 4 मैच जीते हैं और 3 में हार का सामना किया है।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने अच्छी शुरुआत की । कप्तान रोहित शर्मा ने 27 गेंदों में 44 रन बनाये। वहीं कैमरुन ग्रीन ने भी शानदार 67 रन बनाये। सूर्यकुमार यादव भी फॉर्म में नजर आए और सिर्फ 27 गेंदों में 57 रन बनाये। लेकिन इनके विकेट लगातार गिरते रहे और बाद के बल्लेबाज टीम को जीत नहीं दिया सके। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवरों में 4 विकेट चटकाये।

ये भी देखें 

IPL 2023: ‘यह मेरे करियर का आखिरी दौर’, धोनी ने दिए संन्यास के संकेत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें