30 C
Mumbai
Saturday, September 21, 2024
होमदेश दुनियाकांग्रेस​ में 3 बड़े चेहरे​ मुख्यमंत्री पद की दौड़ में, एक अप्रत्याशित...

कांग्रेस​ में 3 बड़े चेहरे​ मुख्यमंत्री पद की दौड़ में, एक अप्रत्याशित नाम आया सामने

कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है और अब इस बात पर ध्यान है कि मुख्यमंत्री कौन होगा​​?​ कर्नाटक में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को तत्काल दिल्ली बुलाया गया है।

Google News Follow

Related

कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है और अब इस बात पर ध्यान है कि मुख्यमंत्री कौन होगा​? कर्नाटक में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को तत्काल दिल्ली बुलाया गया है। मुख्यमंत्री पद के लिए शुरुआत में सिर्फ डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया का ही नाम चर्चा में था, अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम अचानक सामने आया है|

चुनाव से पहले कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा नहीं की थी। इसलिए ये चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के नेतृत्व में लड़े गए थे| इसलिए चर्चा थी कि बहुमत के बाद इन दोनों में से कोई एक मुख्यमंत्री बनेगा। लेकिन अब अचानक इस रेस में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी रेस में उतर गए हैं| साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी परमेश्वर का नाम भी चर्चा में है।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश जरकीहोली बेलगाम जिले की यमकनमर्दी सीट से जीत गए हैं| इसलिए संभावना है कि उनका नाम अप्रत्याशित रूप से सामने आए। मल्लिकार्जुन खड़गे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वे कांग्रेस हाईकमान के चहेते नेता हैं। तो उन्हें भी वरीयता मिल सकती है।

-: कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के दावेदार :-

मल्लिकार्जुन खड़गे:  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष,  छात्रसंघ नेता के तौर पर करियर की शुरुआत की।
वर्ष 1969 से कांग्रेस के साथ और गांधी परिवार के विश्वासपात्र। उन्होंने तीन बार 1999, 2004 और  2013 में मुख्यमंत्री बनने का मौका गंवाया| नौ बार बार के विधायक और दो बार के कांग्रेस से सांसद रह चुके हैं| और डॉ. मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं|

सिद्धरामय्या:  जनता दल, जेडीएस से कांग्रेस तक का राजनीतिक सफर। वर्ष 2005 से कांग्रेस में सक्रिय| वर्ष 2013 से 2018 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे| दलित और मुस्लिमान मतदाताओं के बीच लोकप्रिय| सिद्धरामय्या भी मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं|

डी के शिवकुमार: कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष।  कांग्रेस पार्टी में उनकी पहचान संकट मोचन के रूप में की जाती है, 7 बार के विधायक रह चुके| वर्ष 2013 के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में रहे| अहमद पटेल की राज्यसभा जीत में बड़ा योगदान रहा| वर्ष 2018 में सरकार बचाने में बड़ी भूमिका थी| सांगठनिक कौशल की वजह से देश में उनकी चर्चा है| वर्ष 2019 में उन्हें भ्रष्ट्राचार के मामले में गिरफ्तार किया गया| मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार|

जी परमेश्वर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पांच बार के  विधायक। कुमारस्वामी सरकार में उपमुख्यमंत्री। वर्ष  2013 में भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार। वर्ष 2015 से 2017 तक कर्नाटक के गृह मंत्री। कर्नाटक कांग्रेस के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले अध्यक्ष। इसके बाद अब मुख्यमंत्री पद के लिए उनकी उम्मीदवारी।

यह भी पढ़ें-

कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस का ट्वीट “मै  अजेय हूं” निकाले जाने लगे कई मायने 

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,378फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें