29.7 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाबाबरी विवाद में मुस्लिम पक्ष के वकील रहे जफरयाब जिलानी का निधन

बाबरी विवाद में मुस्लिम पक्ष के वकील रहे जफरयाब जिलानी का निधन

जिलानी बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक भी थे।

Google News Follow

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता जफरयाब जिलानी का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह अयोध्या के रामजन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवाद में मुस्लिम पक्ष के वकील थे। जफरयाब जिलानी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।  वहीं आज उन्होंने लखनऊ के निशातगंज स्थित हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। उनके निधन के बाद मुस्लिम धर्मगुरुओं ने दुख जताया। बताया जाता है कि वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। दो साल पहले बाथरूम में गिरने से उन्हें ब्रेन हैमरेज भी हुआ था, लेकिन वह उससे उबर गए थे।  हालांकि उसके बाद से उनकी सक्रियता कम हो गई थी।

देश के अधिवक्ता होने के अलावा जफरयाब जिलानी आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव थे और बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक भी थे। वह यूपी के अपर महाधिवक्ता भी रह चुके हैं। बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक रहे जफरयाब जिलानी को 2012 में यूपी सरकार ने एडीशनल एडवोकेट जनरल नियुक्त किया था।

बाबरी मस्जिद मामले की सुनवाई के दौरान जफरयाब जिलानी लगातार सुर्खियों में रहे। वह मामले में मजबूती से मुस्लिम पक्ष रखने के लिए जाने गए। 2019 में जब सुप्रीम कोर्ट ने मामले में अपना फैसला सुनाया तो जफरयाब जिलानी ने कहा था कि वह फैसले से संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन इसका सम्मान करते हैं।

साल 1950 में लखनऊ के पास स्थित मलिहाबाद में जफरयाब जिलानी का जन्म हुआ था। यहीं उनका बचपन बीता। इसके बाद उन्होंने लॉ में मास्टर्स की डिग्री ली और लखनऊ हाईकोर्ट की खंडपीठ में प्रैक्टिस शुरू कर दी। वह लगातार मुस्लिम से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहते थे। इसी सक्रियता के चलते धीरे-धीरे वे ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के करीब आए। 1985 में वे बोर्ड के सदस्य बन गए। इसके बाद जब मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से शाहबानो मामले में एक्शन कमेटी गठित की गई तो जफरयाब को को उसका संयोजक बनाया गया।

ये भी देखें 

सुलग रहा है महाराष्ट्र!: दंगे कौन भड़का रहा है?, ​सामना​​ से सवाल!

Karnataka CM: सिद्धारमैया से क्यों पिछडे डीके शिवकुमार,क्या यह है वजह 

मंत्री पद के लिए भाजपा विधायकों से ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार !

कर्नाटक के नए CM होंगे सिद्धारमैया, कल ले सकते हैं शपथ

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें