31 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमबॉलीवुडबंगाल में रिलीज होगी फिल्म 'The Kerala Story', SC ने हटाया बैन

बंगाल में रिलीज होगी फिल्म ‘The Kerala Story’, SC ने हटाया बैन

बंगाल सरकार ने बैन को ठहराया था सही।

Google News Follow

फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के मेकर्स को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में फिल्म पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा, हम फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के पश्चिम बंगाल के फैसले पर रोक लगा रहे हैं। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ पर पश्चिम बंगाल में लगी रोक हटा दी है।

सीजेआई ने जवाब दिया कि सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म को दिए गए सर्टिफिकेट के मुद्दे पर हम गर्मी की छुट्टी के बाद सुनवाई करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि थिएटर को सुरक्षा मुहैया कराना राज्य सरकार का काम है। अब इस फिल्म को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 18 जुलाई को होगी। पश्चिम बंगाल सरकार के वकील अभिषेक मनु सिंघवी और फिल्म के निर्माता के वकील हरीश साल्वे ने गुरुवार 18 मई को मुख्य न्यायाधीश डी. वाई चंद्रचूड़ के समक्ष अपना तर्क प्रस्तुत किया।

मुख्य न्यायाधीश डी. वाई चंद्रचूड़ की कोर्ट में सुनवाई के दौरान फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाले याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है और डिस्क्लेमर कुछ और ही दिखाता है। यह नहीं किया जा सकता है। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने फिल्म के निर्माता हरीश साल्वे के वकील से पूछा कि 32000 के इस आंकड़े को तोड़ा-मरोड़ा गया है। मुझे इसके बारे में बताओ। साल्वे ने कहा कि इन घटनाओं के बारे में कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। यह बहस का विषय नहीं है। लेकिन फिल्म कहती है कि यहां 32,000 महिलाएं गायब हैं। साल्वे ने कहा कि हम डिस्क्लेमर में यह दिखाने को तैयार हैं कि इस पर कोई प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। 

वहीं इससे पहले मामले की सुनवाई के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से  ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म पर बैन लगाने के अपने फैसले को सही ठहराया गया था। सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे में पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा था कि फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ फर्जी फैक्ट्स पर बेस्ड है और इसमें हेट स्पीच है जो सांप्रदायिक भावनाओं को आहत कर सकती है। ये फिल्म समुदायों के बीच नफरत पैदा कर सकती है जिससे राज्य में कानून व्यवस्था खराब हो सकती है।

निर्माता की ओर से हरीश साल्वे ने कहा कि 32,000 लड़कियों को टारगेट करने वाली फिल्म के टीजर को हटा दिया गया है। केरल हाई कोर्ट ने भी फिल्म पर बैन लगाने से इनकार कर दिया था। हाईकोर्ट ने भी आदेश में यही लिखा है।चीफ जस्टिस ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी को बनाए रखना राज्य की जिम्मेदारी है। 

बता दें कि ‘द केरला स्टोरी’ को रिलीज के पहले दिन से ही ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। ‘द केरला स्टोरी’ ने रणबीर कपूर स्टारर तू झूठी मैं मक्कार का लाइफ टाइम कलेक्शन 149.05 करोड़ रुपये को भी पार कर लिया है। रिलीज के 13 दिन बाद फिल्म की कुल कमाई 165.94 करोड़ रुपये हो चुकी है। जल्द ही इसके 200 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद है।

ये भी देखें

‘The Kerala Story’ बनी साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी हीट फिल्म

इमरान खान को फिर से सताया गिरफ्तारी का डर!, ट्वीट कर जताया डर

केरल की भयानक बाढ़ पर बनी फिल्म ‘2018’, हिंदी में रिलीज की है तैयारी

फिल्म ‘The Kerala Story’ में हेट स्पीच, पश्चिम बंगाल सरकार का दावा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें