28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमक्राईमनामामुंबई: 10 करोड़ रुपए के सोने की तस्करी, नौ विदेशी महिलाओं को...

मुंबई: 10 करोड़ रुपए के सोने की तस्करी, नौ विदेशी महिलाओं को मिली जमानत !

करीब 10 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी के मामले में सीमा शुल्क विभाग द्वारा गिरफ्तार नौ विदेशी महिलाओं को एक महीने के बाद अदालत ने जमानत दे दी है। उन्हें एक-एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी गई।

Google News Follow

करीब 10 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी के मामले में सीमा शुल्क विभाग द्वारा गिरफ्तार नौ विदेशी महिलाओं को एक महीने के बाद अदालत ने जमानत दे दी है। उन्हें एक-एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी गई। 25 अप्रैल को सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के अधिकारियों ने केन्या एयरवेज की उड़ान से मुंबई हवाईअड्डे पर पहुंचीं नौ महिलाओं को हिरासत में ले लिया। तस्करी कर कुछ सामान लाने के बारे में पूछे जाने पर इन महिलाओं ने ना में जवाब दिया। इसलिए उन्हें रोका गया और अपने साथ लाए सामान की जांच के लिए एक कमरे में रखा गया। तभी आरोपी महिलाओं ने वहां से भागने का प्रयास किया।

प्रवेश द्वार के पास एआईयू के अधिकारियों द्वारा उन्हें फिर से हिरासत में लिया गया। उन्हें 13,640 ग्राम 24 कैरेट सोना, 2,340 ग्राम 21 कैरेट सोना और 1,136 ग्राम 18 कैरेट सोना मिला। इनके पास से 1,136 ग्राम सोने के आभूषण भी मिले हैं। आरोपी महिलाओं के पास से कुल 18 किलो 280 ग्राम सोना जब्त किया गया है और इसकी कीमत 9 करोड़ 42 लाख रुपये है| अर्दो नूर, शुकरी फराह, केरो जामा, हबीबा उमर, एबला अब्दुलाही, अनाब मुहम्मद, अनीसा मुबारक, इसनीना यूसुफ, जैनब महमूद को सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने सीमा शुल्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
ये सभी महिलाएं टेक्सटाइल सेल्स का काम करती हैं। सभी महिलाओं की उम्र 26 से 47 साल के बीच है। आरोपियों की ओर से तर्क दिया गया कि गिरफ्तार आरोपी महिलाएं हैं और उनके छोटे बच्चे हैं और सिस्टम को अपराधों की जांच के लिए काफी समय मिल गया है| इसका कस्टम विभाग ने विरोध किया था। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आखिरकार इन महिलाओं को जमानत दे दी।
यह भी पढ़ें-

देश को आज मिलेगी 17वीं वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें