30 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियादेश को आज मिलेगी 17वीं वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी...

देश को आज मिलेगी 17वीं वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

हावड़ा से पुरी के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का आज इनोग्यूरल रन है।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

देश को आज एक और वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है। हावड़ा से पुरी के बीच चलने वाली यह देश की 17वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरी झंडी दिखाकर हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना करने वाले हैं। ओडिशा को आज उसकी पहली वंदे भारत ट्रेन मिलेगी। वहीं आने वाले दिनों में और भी कई रूटों पर वंदे भारत शुरू की जाएगी। इनमें मुंबई से गोवा, रांची से पटना, गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी, दिल्ली से देहरादून शामिल है।

हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस एक हफ्ते में 6 दिन चलेगी। इससे अब केवल 6 से 6.30 घंटों में ही हावड़ा से पुरी की यात्रा तय की जा सकेगी। हावड़ा से पुरी के बीच चलने वाली इस वंदे भारत की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। ट्रेन नंबर 02896 (पुरी-हावड़ा) वंदे भारत ट्रेन का आज इनोग्यूरल रन होगा। इस ट्रेन में 16 कोच होंगे। इनमें टीसी-4, एमसी-8, डीटीसी-2 और एनडीटीसी के 2 कोच होंगे।

वंदे भारत ट्रेन को सेमी हाई स्पीड ट्रेन के रूप में जाना जाता है। सरकार अब तक 15 राज्यों को इसका तोहफा दे चुकी है। इनमें गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, राजस्थान और हरियाणा शामिल है। भारतीय रेलवे देश के कोने-कोने तक वंदे भारत एक्सप्रेस को पहुंचाना चाहता है। सरकार ने तीन सालों में 400 वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की योजना बनाई है।

ये भी देखें 

देश को जल्द मिलेगी 5 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात!

PM मोदी का चेन्नई दौरा, वंदे भारत ट्रेन की सौगात, नये टर्मिनल भवन का उद्घाटन

​मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस का कल्याण में ​​होगा ​स्टॉप ​: केंद्रीय राज्य मंत्री

​मुंबई-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन​ ने 32 दिनों में ​ ​कमाए​ ​4.3 करोड़ ​​!​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,252फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें