30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी का चेन्नई दौरा, वंदे भारत ट्रेन की सौगात, नये टर्मिनल...

PM मोदी का चेन्नई दौरा, वंदे भारत ट्रेन की सौगात, नये टर्मिनल भवन का उद्घाटन

चेन्नई एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने नए टर्मिनल भवन की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही नए टर्मिनल का उद्घाटन किया।

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चेन्नई पहुंचे। चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,260 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नए एकीकृत टर्मिनल भवन के फेज-1 का उद्घाटन किया। यह नया टर्मिनल स्थानीय तमिल संस्कृति का एक आकर्षक प्रतिबिंब है, जिसमें कोलम, साड़ी, मंदिर और अन्य तत्व शामिल हैं, जो प्राकृतिक परिवेश को दर्शाता हैं। इस नए एकीकृत टर्मिनल भवन के जुड़ने से हवाईअड्डे की यात्री सेवा क्षमता 23 मिलियन यात्री प्रति वर्ष (एमपीपीए) से बढ़कर 30 एमपीपीए हो जाएगी।

इस मौके पर नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया, तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन सहित अन्य नेता उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री ने चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इसके बाद चेन्नई में रोड शो भी निकाला।

वहीं इससे पहले हले शनिवार को पीएम मोदी तेलंगाना के दौरे पर भी गए थे। पीएम ने यहां सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा उन्होंने कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत की और उनका उद्घाटन किया।

पीएम ने विपक्षी नेताओं पर निशान साधते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज करके उन्हें करारा झटका दिया है। कुछ दिन पहले कुछ राजनीतिक दल कोर्ट में संरक्षण मांगने गए थे कि कोई हमारी भ्रष्टाचार की जांच की मांग न करे। वे कोर्ट गए, लेकिन कोर्ट ने उन्हें झटका दे दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिना किसी का नाम लिए कहा कि परिवारवाद को बढ़ावा देने वाले मुट्ठी भर लोग इस बात की संभावना तलाश रहे हैं कि वे तेलंगाना के लोगों के लिए शुरू की गई परियोजनाओं से कैसे लाभ हासिल कर सकते हैं।

ये भी देखें  

एमपी को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें