31 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियादेश को जल्द मिलेगी 5 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात!

देश को जल्द मिलेगी 5 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात!

पुरी से हावड़ा रूट की वंदे भारत ट्रेन तो 15 मई को ही लॉन्च की जा सकती है।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

भारतीय रेल लगातार वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दे रहा है। एक के बाद एक वंदे भारत ट्रेनें पटरी पर दौड़ रही हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की स्पीड अधिकतम 180 किमी प्रति घंटा है और इसकी नई टेक्नोलॉजी वाली ट्रेन तैयार की जा रही है, जिसकी स्पीड 200 किमी प्रति घंटा होगी।

वहीं अगले 45 दिनों में यानी की जून 2023 के अंत तक एक-दो नहीं बल्कि पांच वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा मिलने वाला है। पांच नई वंदे भारत ट्रेनें लॉन्च होने जा रही है। इन पांच वंदे भारत ट्रेनों में से पहली वंदे भारत ट्रेन को 15 मई को हरी झंडी दिखाई जा सकती है। पुरी-हावड़ा रूट के बीच नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हो सकती है।

ट्रेन की टाइमिंग की बात करें तो पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल के हावड़ा से सुबह 5:50 बजे चलकर 11.50 बजे पुरी, ओडिशा पहुंचेगी। वहीं पुरी से दोपहर 2 बजे रवाना होकर शाम 7:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। हावड़ा-पुरी के अलावा न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। गुवाहाटी वाली वंदे भारत ट्रेन नॉर्थईस्ट की पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। इससे वहां के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात मिलेगी।

इसके बाद सरकार पटना-रांची रूट पर एडवांस ट्रेन शुरू करने की योजना बना रही है। हावड़ा-पुरी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सफल ट्रायल के बाद भुवनेश्वर से हैदराबाद, पुरी से रायपुर और पुरी- हावड़ा लाइन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को जोड़ा जाएगा। पुरी एक धार्मिक शहर है। ऐसे में देशभर के लोग यहां पहुंचते हैं। यात्रियों की मांग तो देखते हुए इस रूट पर वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत अच्छा फैसला साबित हो सकता है। फिलहाल रेलवे की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी देखें 

एमपी को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

एमपी को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

PM मोदी का चेन्नई दौरा, वंदे भारत ट्रेन की सौगात, नये टर्मिनल भवन का उद्घाटन

अब वंदे भारत ट्रेन को भी दौड़ाएगा टाटा स्टील, जानिए रेलवे का क्या है प्लान  

 

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,256फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें