27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी के फैन हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, कहा आपका ऑटोग्राफ...

PM मोदी के फैन हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, कहा आपका ऑटोग्राफ चाहिए

सिडनी में पीएम मोदी का कार्यक्रम रहेगा हाउसफुल।

Google News Follow

प्रधानमंत्री मोदी जापान के प्रधानमंत्री के आमंत्रण पर जी7 सम्मेलन में शामिल होने जापान दौरे पर हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता इस कदर है कि दुनिया के बड़े-बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी पीएम मोदी की लोकप्रियता के कायल हो गए हैं। वहीं इसी क्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैन हो गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन तो प्रधानमंत्री मोदी के इतने प्रशंसक बन चुके हैं कि वह उनका ऑटोग्राफ लेने की बात करने लगे हैं।

जापान में क्वाड बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन जिस तरह से पीएम मोदी के पास आकर उनके गले लगे, उसे पूरी दुनिया ने देखा। इसके बाद क्वाड बैठक के दौरान जो बाइडन ने पीएम मोदी से कहा कि उनके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनके पास कई शीर्ष नागरिकों की इतने आवदेन आ रहे हैं कि उन्हें काफी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। पीएम मोदी जून में अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं।

क्वाड बैठक के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भी पीएम मोदी की लोकप्रियता की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सिडनी में कम्युनिटी रिसेप्शन की क्षमता 20 हजार लोगों की है लेकिन अभी भी उनके पास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इतने आवेदन आ रहे हैं कि वह सभी को शामिल नहीं कर पाएंगे।

अल्बानीज ने अपने भारत दौरे को याद करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 90 हजार से ज्यादा लोगों ने उनका स्वागत किया था। पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज मार्च में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में शामिल हुए थे।

ये भी देखें 

2000 रुपए के नोट पर लगी रोक, जानें भारत में कब-कब हुई नोटबंदी

अध्यादेश के बाद केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जाने क्यों ?   

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह से उद्धव और ममता नदारद !

कश्मीर G-20 में शामिल होने से चीन का इनकार, तुर्की- सऊदी अरब भी कर रहे किनारा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें