28.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमबॉलीवुडMumbai: 19 मंजिला होटल बनाएंगे सलमान खान, होंगी ऐसी सुविधाएं

Mumbai: 19 मंजिला होटल बनाएंगे सलमान खान, होंगी ऐसी सुविधाएं

बीएमसी ने इस बिल्डिंग के प्लान को मंजूरी भी दे दी है।

Google News Follow

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। सलमान खान को बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी भरे मेल और कॉल किए जा रहे थे जिसके बाद पुलिस ने उनके और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है।

हालांकि इसी बीच खबर है कि भाईजान मुंबई के बांद्रा में कार्टर रोड स्थित एक प्लॉट पर एक बड़े होटल का निर्माण करने की प्लानिंग कर रहे हैं। यह प्लॉट समंदर किनारे पर स्थित है। सलमान खान का परिवार मुंबई के बांद्रा इलाके में कार्टर रोड पर समंदर के सामने वाले प्लॉट पर एक बड़ा होटल बनाने की प्लानिंग कर रहा है। खबर है कि बीएमसी ने इस बिल्डिंग के प्लान को मंजूरी भी दे दी है।

हालांकि शुरू में इस प्रॉपर्टी पर एक हाउसिंग सोसायटी बनाने का ही प्लान किया गया था, लेकिन फिर बाद में इस प्लानिंग में बदलाव किया गया। ये प्लॉट सलमान खान की मां सलमा खान के नाम पर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई में सलमान खान और उनका परिवार कई और प्लाट्स पर भी इंवेस्ट कर चुका है।

19 मंजिला होटल की कुल ऊंचाई 69.9 मीटर होने वाली है। बीएमसी के सामने रखे गए प्रस्ताव के अनुसार 3 लेवल तक बेसमेंट पर्किंग होगी। बिल्डिंग में फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर पर कैफे और रेस्तरां होगा। वहीं तीसरे फ्लोर पर जिम और स्विमिंग पूल होगा। चौथे फ्लोर को सर्विस फ्लोर के रूप में बनाया जाएगा। बिल्डिंग का पांचवां और छठवां फ्लोर कन्वेंशन सेंटर की तरह इस्तेमाल किया जाएगा।

ये भी देखें 

सलमान खान के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने राखी सावंत को भेजे धमकी भरे ईमेल

KKBKKJ: सलमान खान के छोटू फैंस के लिए नया गाना ‘Lets dance Chotu Motu’

सलमान खान की ‘KKBKKJ’ की खराब ओपनिंग, जानें पहले दिन का कलेक्शन

सलमान खान को फिर जान से मारने की धमकी, आरोपी तक पहुंची पुलिस   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें