26.9 C
Mumbai
Tuesday, November 10, 2026
होमक्राईमनामासलमान खान के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने राखी सावंत को भेजे...

सलमान खान के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने राखी सावंत को भेजे धमकी भरे ईमेल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने राखी सावंत को सलमान के मैटर से दूर रहने के लिए कहा है।

Google News Follow

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिल रही है। हालांकि सुपरस्टार खुद भी अपनी सैफ्टी का पूरा ध्यान रख रहे हैं। सलमान ने अपनी लिए एक नई बुलेट प्रूफ कारकार भी खरीदी है। जिसे स्पेशली इंटरनेशनल मार्केट से खरीदा गया है। वहीं सलमान खान अपनी फिल्म ‘किसी की भी किसी की जान’ के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। 21अप्रैल को सलमान की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज बना हुआ है।

वहीं अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान के बाद अब राखी सावंत को धमकी दे डाली है। दरअसल गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने राखी सावंत को धमकी भरे ईमेल भेजे हैं। जिसमें एक्ट्रेस को सलमान खान से दूर रहने की चेतावनी दी है। बिश्नोई के गैंग ने ईमेल में ये भी दावा किया है कि वे मुंबई में कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद सुपरस्टार सलमान खान को जान से मार देंगे। दरअसल लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान से बेहद नाराज है। इसकी वजह है काले हिरण का शिकार। लॉरेंस चाहता है कि सलमान बिश्नोई समाज से इसकी माफी मांगे, वरना वह उन्हें जान से मार देंगे।

राखी ने एक न्यूज चैनक को दिए गए इंटरव्यी के दौरान खुद इस बात का खुलासा किया कि उन्हें भी धमकी दी गई है। राखी ने बताया- वो (लॉरेंस बिश्नोई गैंग) कह रहे हैं कि अगर तुमने सलमान खान के बारे में बात की तो हम तुम्हें मार देंगे। लेकिन मैं सलमान खान के बारे में बात करूंगी, क्योंकि जब मेरी मां बीमार थी, तब उन्होंने मेरी मां की मदद की थी। ‘कैंसर से मेरी मां को बचाने के लिए उन्होंने 50 लाख रुपये खर्च किए थे। राखी ने ये भी बताया कि उन्हें जो धमकी भरे ईमेल मिले हैं, उसके लिए वो कोई लीगल एक्शन नहीं ले रही हैं। वजह है कि वो काफी डरी और असमंजस में है।

बता दें कि बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों का रिश्ता जगजाहिर है। राखी सलमान को अपना भाई मानती है। वहीं, सलमान भी भाई होने का पूरा फर्ज निभाते हैं और हर मुश्किल समय में राखी की मदद के लिए खड़े रहते हैं। शायद यही वजह है कि राखी और सलमान के रिश्ते लॉरेंस बिश्नोई गैंग को खटकने लगे है।

राखी सावंत मेल भेजने वाले शख्स का नाम गुर्जर प्रिंस है जो दावा करता है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। पहला ईमेल राखी को 18 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 22 मिनट पर भेजा गया था और दूसरा ईमेल भी इसी दिन दोपहर 1 बजकर 19 मिनट पर भेजा गया। गौर करनेवाली बात यह है कि आज से लगभग एक महीने पहले राखी सावंत ने एक वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान का सपोर्ट किया था। राखी ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से माफी मांगी थी और कहा था कि वह उनके भाई सलमान पर बुरी नज़र न रखें।

ये भी देखें 

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस और बराड़ के खिलाफ FIR दर्ज

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें