27 C
Mumbai
Tuesday, November 17, 2026
होमक्राईमनामासलमान खान को फिर जान से मारने की धमकी, आरोपी तक पहुंची...

सलमान खान को फिर जान से मारने की धमकी, आरोपी तक पहुंची पुलिस   

फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है।  आरोपी की पहचान कर ली गई है। धमकी देने वाला आरोपी राजस्थान का रहने वाला है।  

Google News Follow

फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है।सोमवार रात को एक शख्स ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी। इस शख्स ने खुद का नाम रॉकी भाई बताया। यह कॉल रात 9 बजे के आसपास आई थी। आरोपी ने खुद को गौरक्षक बताया था। साथ ही उसने यह बताया कि वह जोधपुर का रहने वाला है। इससे बार बार पहले भी सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। हाल ही में सलमान खान ने बार बार धमकी मिलने के कारण बुलेट प्रूफ कार निशान खरीदी है।

 धमकी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। धमकी देने वाला आरोपी राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के नाबालिग होने का भी संदेह है। जिस पते पर यह नंबर लिया गया है उसी को आधार बना कर पुलिस नाबालिग आरोपी के पास पहुंचने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी को हिरासत में लेने की प्रक्रिया चल रही है। उसके बाद उससे पूछताछ की जायेगी फिर उस केस दर्ज किया।
गौरतलब है की सलमान खान को पिछले महीने भी दो बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। उन्हें 18 और 23 मार्च को मेल के जरिये धमकी दी गई थी। गैंगस्टर  लॉरेंस बिश्नोई ने पिछले माह एक इंटरव्यू में कहा था कि सलमान खान काला हिरन मामले में माफ़ी मांग ले यह फिर उन्हें जान से मार देंगे। धमकी देने के मामले में धाकड़ राम सिहाग नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया था। इस शख्स की भी गिरफ्तारी राजस्थान से ही की गई थी।

ये भी पढ़ें 

मुख्यमंत्री ​एकनाथ शिंदे ​को जान से मारने की धमकी, ​मुंबई​ में एक​ गिरफ्तार

आप बनी राष्ट्रीय पार्टी, इन तीन पार्टियों से छीना गया राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा  

PM मोदी के फॉलोअर बने Elon Musk, केवल इतने लोगों को करते हैं फॉलो    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें