26 C
Mumbai
Tuesday, November 24, 2026
होमबॉलीवुडसलमान को लड़की ने शादी का दिया प्रस्ताव, अभिनेता ने कहा- मेरे...

सलमान को लड़की ने शादी का दिया प्रस्ताव, अभिनेता ने कहा- मेरे शादी के दिन गए

सलमान खान को प्रपोज करने वाली महिला का नाम एलीना खलफीह है।

Google News Follow

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने हुए है। चाहे फिर वह उनकी फिल्में हो या फिर उनकी निजी जिंदगी। सलमान आईफा अवॉर्ड्स के लिए इन दिनों अबु धाबी में हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। हालांकि सलमान खान हमेशा ही अपने शादी को लेकर चर्चा में ने रहते है। देश नहीं विदेश में भी फैंस को सलमान की शादी का इंतजार है। वहीं आज भी कई लड़कियां उनसे शादी करना चाहती हैं।

आईफा अवार्ड्स के दौरान सलमान खान को शादी के लिए प्रपोज किया गया है। जिसका भाईजान ने ऐसा जवाब दिया कि हर कोई हैरान रह गया। दरअसल आईफा अवॉर्ड्स का एक इवेंट शुक्रवार को आयोजित हुआ। जिसमें सलमान दबंग स्टाइल में पहुंचे थे। कोई सलमान के लुक से इंप्रेस हो गया। इस दौरान सलमान ने मीडिया से मुलाकात भी की। जहां हॉलीवुड से आईफा कवर करने आई एक लड़की ने सलमान खान को शादी के लिए प्रपोज कर डाला।

मीडिया से बातचीत के दौरान सलमान से एक लड़की ने कहा- मैं हॉलीवुड से आईं हूं सिर्फ आपसे एक सवाल पूछने के लिए। मैंने जब आपको पहली बार देखा तो मुझे आपसे प्यार हो गया था। जिसके जवाब में सल्लू मियां ने कहा-आप शाहरुख खान की बात कर रही हैं ना? इसके जवाब में महिला कहती हैं- नहीं, मैं सलमान खान की बात कर रही हूं। क्या आप मुझसे शादी करेंगे?

प्रपोज करने के बाद सलमान खान ने कहा- मेरी शादी के दिन जा चुके हैं। तुम्हे 20 साल पहले मुझे मिलना चाहिए था। सलमान खान को प्रपोज करने वाली महिला का नाम एलीना खलफीह है। वह एक हॉलीवुड होस्ट हैं। एलीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

ये भी देखें 

Terror Funding Case: NIA की मध्य प्रदेश के जबलपुर में 13 जगहों पर छापेमारी 

गुजरात ने क्वालिफायर-2 में मुंबई को हराया, दूसरी बार फाइनल में बनाई जगह

धीमी पड़ी फिल्म ‘The Kerala Story’ की कमाई , 22वें दिन का कलेक्शन महज इतना!

कंबोडिया के राजा का तीन दिवसीय भारत दौरा, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें