30 C
Mumbai
Wednesday, November 25, 2026
होमदेश दुनियाकंबोडिया के राजा का तीन दिवसीय भारत दौरा, इन मुद्दों पर होगी...

कंबोडिया के राजा का तीन दिवसीय भारत दौरा, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

भारत और कंबोडिया के राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरे हो रहे हैं।

Google News Follow

कंबोडिया के राजा नोरोदम सिहामोनी करीब 60 साल बाद तीन दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे है। इससे  पहले 1963 में नोरोदम सिहामोनी के पिता ने भारत की यात्रा की थी। भारत रेड कार्पेट बिछाकर सिहामोनी के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। 29 मई को कंबोडिया के राजा सिहामोनी दिल्ली आएंगे। भारत और कंबोडिया के राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरे हो रहे हैं। इसी खास मौके पर वह भारत पधार रहे हैं।

1952 में दोनों देश भारत और कंबोडिया के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। भारत की यात्रा के दौरान कंबोडिया के राजा सिहामोनी के साथ हाई लेवल डेलिगेशन भी रहेगा। वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस डेलिगेशन में रॉयल पैलेस के मंत्री, विदेश मंत्री सहित कुल 27 अधिकारी शामिल होंगे।

30 मई को राष्ट्रपति भवन में राजा सिहामोनी का जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह राजघाट पर जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। राजा के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम में राजकीय भोज का आयोजन करेंगी। इस यात्रा के दौरान कंबोडिया के राजा सिहामोनी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

इसके साथ ही वह उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि है सिहामोनी की यह यात्रा भारत दौरा भारत और कंबोडिया के संबंधों को और मजबूत करेगी। दोनों देशों के बीच डिप्लोमेटिक रिलेशंस हैं। दोनों देशों के बीच यह संबंध और गहरा हो, इस लिहाज से सिहामोनी का यह दौरा बेहद ही खास है।

ये भी देखें 

क्लासिकल डांसर जिसने सबसे पहले ‘सेंगोल’ का आइडिया प्रधानमंत्री को दिया था

ऐसा होगा संसद भवन का उद्घाटन कार्यक्रम, सामने आया पूरा शेड्यूल

गुजरात ने क्वालिफायर-2 में मुंबई को हराया, दूसरी बार फाइनल में बनाई जगह

सूरत में लगेगा बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार, इन 4 शहरों में कार्यक्रम का आयोजन

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें