29.1 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमदेश दुनियानॉर्थईस्ट को आज मिलेगी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

नॉर्थईस्ट को आज मिलेगी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिखाएंगे हरी झंडी।

Google News Follow

भारत के पूर्वोत्तर राज्य को आज पहली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। ट्रेन वेस्ट बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी से असम के गुवाहाटी तक चलाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 12 बजे वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को सुविधा होगी और लंबी दूरी की यात्रा कम समय में पूरी कर ली जाएगी। साथ ही क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ाएगी। यह ट्रेन दोनों स्टेशनों के बीच कुल 410 किलोमीटर के बीच की दूरी को तय करेगी। इस दौरान न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू अलीपुरद्वार, कोकराझार, न्यू बोंगाईगांव और कामाख्या स्टेशन से होते हुए वंदे भारत गुवाहाटी पहुंचेगी।

न्यू जलपाईगुड़ी से ट्रेन सुबह 6.10 पर खुलेगी। इसके बाद यह गुवाहाटी दोपहर तक पहुंच जाएगी। इसके बाद गुवाहाटी से यह ट्रेन 4 बजकर 30 मिनट पर शाम को चलेगी और रात को करीब 10.20 पर न्यू जलपाईगुड़ी पर यात्रियों को छोड़ेगी। वंदे भारत ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी। मंगलवार को यह वंदे भारत ट्रेन नहीं चलेगी इसमें कुल 8 कोच हैं। वहीं हाल ही में देहरादून से आनंद विहार के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई गई है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून तक लगभग सभी राज्यों में वंदे भारत ट्रेन शुरू करने का लक्ष्य दिया है। 100 किमी से कम दूरी के लिए वंदे मेट्रो डिजाइन की जा रही है। हालांकि अब भी कई राज्यों को वंदे भारत की सौगात नहीं मिली है। इनमें गोवा, पंजाब, बिहार और झारखंड शामिल है। माना जा रहा है कि गोवा और बिहार-झारखंड के लिए अगले कुछ दिनों में वंदे भारत ट्रेन शुरू की जा सकती है।

ये भी देखें 

नई संसद के उद्घाटन पर राज ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ‘समारोह में विवाद…’

​नासिक: स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 2270 करोड़ ​की​​ मंजूरी​!​

नए संसद भवन का ​उद्घाटन समारोह​: ​फिल्म उद्योग से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं​!​ ​

नए संसद भवन के उद्घाटन पर लांच होगा RS 75 का अनोखा सिक्का,जाने खूबियां   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें