28 C
Mumbai
Saturday, September 21, 2024
होमस्पोर्ट्समुंबई में हुई MS Dhoni के घुटने की सर्जरी, IPL 2023 के...

मुंबई में हुई MS Dhoni के घुटने की सर्जरी, IPL 2023 के दौरान हुए थे चोटिल

मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एमएस धोनी के घुटने की सर्जरी की गई।

Google News Follow

Related

IPL 2023 के दौरान चोटिल हुए महेंद्र सिंह धोनी की गुरुवार को घुटने की सर्जरी की गई। सर्जरी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुई है। 5वीं बार चेन्नई सुपर किंग्स को IPL का खिताब दिलाने वाले धोनी को टूर्नामेंट के पहले ही मैच में चोट लग गई थी। धोनी का ऑपरेशन सुबह 8 बजे हुआ है। डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने यह ऑपरेशन किया। वो ऋषभ पंत और टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का ऑपरेशन भी चुके हैं। घुटने की सर्जरी के बाद एमएस धोनी फिलहाल हॉस्पिटल में ही हैं।

धोनी गुजरात के खिलाफ IPL 2023 के पहले ही मैच में चोटिल हो गए थे। गुजरात की पारी के 19वें ओवर में दीपक चाहर की गेंद को रोकने के लिए धोनी ने डाइव लगाई, जिसके बाद धोनी कराहते नजर आए। उन्होंने तुरंत ही अपना पैर पकड़ लिया था। मैच के बाद CSK के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी की चोट पर अपडेट दिया। फ्लेमिंग ने कहा कि टूर्नामेंट से पहले धोनी के घुटने में दर्द हो रहा था।

उसके बाद धोनी बाद के मैचों में बाएं घुटने पर पट्टी बांधकर खेलते नजर आए थे। यही नहीं वह घुटने की चोट की वजह से बल्लेबाजी करने भी अधिकांश मैचों में निचले क्रम पर ही आए। पिच पर भी वह दौड़ कर रन लेने के बजाय बड़े शॉट ज्यादा खेलते नजर आए। धोनी ने भी IPL सीजन के बीच में कहा था कि वह ज्यादा दौड़ नहीं सकते हैं। इसलिए वह निचले क्रम पर आकर बड़े शॉट खेलने की कोशिश करते हैं।

एमएस धोनी ने सर्जरी कराकर अपनी घुटने की तकलीफ को जड़ से खत्म कर दिया है। ऐसे में अब आईपीएल के अपकमिंग सीजन में वह पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर उतर सकते हैं। बता दें, IPL 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को ट्रॉफी जिताने के बाद माही ने अपने फैंस को अनमोल तौहफा देते हुए ऐलान कर दिया था कि वह अगले सीजन भी खेलना चाहते हैं। अब जबकि उन्होंने सर्जरी करा ली है, तो फिटनेस की प्रॉब्लम भी सॉल्व हो गई है। ऐसे में अब IPL 2024 में भी फैंस माही को पीली जर्सी में देख सकते हैं।

ये भी देखें 

अहमदनगर की गणेश शुगर फैक्ट्री के थोराट ने विखे पर लगाए गंभीर आरोप​ ​​!

इंतजार खत्म, अरशद वारसी और बरुण सोबती स्टारर ‘असुर 2’ हुई रिलीज

फिर छोटे पर्दे पर होगी ‘रामायाण की सीता’, इस शो से कर रही कमबैक

बुलढाणा की सीट से गठबंधन में भी लड़ें और गठबंधन में भी​ !

बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ एलन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,378फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें