31.2 C
Mumbai
Friday, June 12, 2026
होमदेश दुनियाबर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ एलन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे...

बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ एलन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स

बर्नार्ड अरनॉल्ट 74 साल के फ्रांसीसी बिजनेस टाइकून हैं।

Google News Follow

Related

एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन चुके हैं। एलन मस्क ने लग्जरी ब्रांड टाइकून बर्नार्ड अर्नाल्ट को पछाड़ा। वहीं पेरिस ट्रेडिंग के बर्नार्ड अरनॉल्ट एलवीएमएच के शेयरों में 2.6 फीसदी की गिरावट हुई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की सूची  में इस साल शीर्ष स्थान के लिए मस्क और 74 वर्षीय फ्रांसीसी में बराबर का मुकाबला देखने को मिला।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में इस साल टॉप स्थान के लिए टक्कर देखी जा रही थी। कभी एलन मस्क तो कभी बर्नार्ड अरनॉल्ट टॉप स्थान पर थे। हालांकि ज्यादा समय तक इस साल बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने रहे।  वहीं एलन मस्क दूसरे स्थान पर थे।

हालांकि इस साल बढ़ती महंगाई से अर्नाल्ट को झटका लगा है। बढ़ती महंगाई के चलते लग्जरी ब्रांड की बिक्री में भी गिरावट आई है। चीन के महत्वपूर्ण बाजार में धीमी आर्थिक बढ़ोतरी के बीच लग्जरी सेक्टर में कमी आई है। ऐसे में एलवीएमएच के शेयरों में अप्रैल के बाद से करीब 10 फीसदी की गिरावट आई है।

वहीं मस्क ने इस साल अपनी संपत्ति में करीब 53 बिलियन डॉलर का इजाफा किया है। मस्क की संपत्ति में सबसे बड़ा हिस्सा टेस्ला का है, जो कि 71 प्रतिशत है। मस्क की मौजूदा संपत्ति 192 बिलियन डॉलर है। एक समय में अरनॉल्ट की कुल संपत्ति से एक ही दिन में 11 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। वहीं बुधवार को इनकी कुल संपत्ति में 5.25 अरब डॉलर का घाटा हुआ है। अब बर्नार्ड अरनॉल्ट की कुल संपत्ति 187 अरब डॉलर हो चुकी है।

ये भी देखें 

नए संसद भवन के उद्घाटन पर लांच होगा RS 75 का अनोखा सिक्का,जाने खूबियां   

विधायकों पर अयोग्यता की लटकती तलवार, संजय राउत ने की टिप्पणी !

फिर छोटे पर्दे पर होगी ‘रामायाण की सीता’, इस शो से कर रही कमबैक

Gyanvapi case: मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने याचिका की ख़ारिज 

 

 

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,374फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें