27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमक्राईमनामाकोल्हापुर हिंसा मामले में कुल 36 आरोपी गिरफ्तार, पूरे इलाके में धारा...

कोल्हापुर हिंसा मामले में कुल 36 आरोपी गिरफ्तार, पूरे इलाके में धारा 144 लागू

5 नाबालिगों को किया गिरफ्तार।

Google News Follow

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुई हिंसा के बाद अब पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इस हिंसा में पुलिस ने कुल 36 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनमें से 2 नाबालिग हैं। घटनाओं को लेकर अफवाह ना फैले इसके लिए प्रशासन ने इलाके में इंटरनेट बैन कर दिया है और धारा 144 भी लागू कर दी है।

वहीं कोल्हापुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर औरंगज़ेब का स्टेटस रखने के मामले में 2 FIR दर्ज की थी। इन दोनों FIR में कुल 5 नाबालिगों को गिरफ़्तार किया गया। उनको जुविनायल कोर्ट में पेश कर बालसुधार गृह भेज दिया गया।

बता दें कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मंगलवार, 6 जून को कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर औरंगजेब के समर्थन में पोस्ट किया। दूसरे दिन कुछ स्थानीय लोगों ने टीपू सुल्तान की तस्वीर के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक ऑडियो संदेश को सोशल मीडिया स्टेटस में लगाया था। इस घटना के बाद राजनीतिक और सामाजिक संगठन बुधवार को प्रदर्शन करने के लिए उतर आए। प्रदर्शन कर रही भीड़ की ओर से पथराव करने के बाद लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घटना पर कहा, “राज्य में क़ानून व्यवस्था बनाए रखने की ज़िम्मेदारी सरकार की है। गृह विभाग और मंत्री अधिकारियों के साथ संपर्क में है और मैं भी अधिकारियों के साथ संपर्क में हूं। लोगों से क़ानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील करता हूं।”

वहीं, कोल्हापुर की घटना पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि औरंगजेब की तारीफ करने वालों के लिए महाराष्ट्र में कोई माफी नहीं है। पुलिस भी कार्रवाई कर रही है। साथ ही यह सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि लोग भी शांति बनाए रखें, कहीं कोई अप्रिय घटना न हो।

ये भी देखें 

कोर्ट में मुख्तार अंसारी के करीबी गैंगस्टर जीवा को मारी गोली,आरोपी गिरफ्तार   

महाराष्ट्र में औरंगजेब के पोस्टर और स्टेटस पर विवाद, कोल्हापुर में धारा 144 लागू

​कोल्हापुर में पथराव के पीछे कौन है? अनिल परब ने कहा, ‘इसका मास्टरमाइंड…​!

पहलवानों का केंद्रीय खेल मंत्री के साथ बैठक,15 जून तक आंदोलन स्थगित   

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें