29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमक्राईमनामालिव इन पार्टनर की हत्या कर कुकर में उबाले टुकड़े, मिक्सी में...

लिव इन पार्टनर की हत्या कर कुकर में उबाले टुकड़े, मिक्सी में पीस लगाया ठिकाने

मुंबई के मीरा रोड इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।

Google News Follow

मुंबई के मीरा रोड में लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े करने के मामले ने सनसनी मचा दी है। इस मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त सभी सामग्री पुलिस ने जब्त कर ली है।आरोपी का नाम मनोज साने (56 वर्ष) और मृत महिला का नाम सरस्वती वैद्य (32 वर्ष) है।

मीरा-भायंदर में फ्लाईओवर के पास गीता आकाशदीप नाम की सोसायटी में मनोज और सरस्वती पिछले तीन साल से लिव-इन में रहते थे। उसी बिल्डिंग में रहने वाले पड़ोसियों को दुर्गंध आने लगी तो उन्होंने नयानगर थाने को सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई। घटना का पता तब चला जब पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक आरोपी शव के टुकड़े-टुकड़े कर कुकर में डालकर उबालकर मिक्सी में पीसता था। इन टुकड़ों को बांधकर भवन के पीछे नाले में फेंक दिया गया। इसके लिए उसने अपनी बाइक का इस्तेमाल किया। इस बीच, पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त सभी सामान और बाइक को जब्त कर लिया है।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने प्रेशर कुकर का इस्तेमाल किया। आरोपी ने कटर मशीन से शव के टुकड़े-टुकड़े करना कबूल किया है। इस हत्याकांड की वजह अभी सामने नहीं आई है। हालांकि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती और आरोपी से पूछताछ पूरी नहीं हो जाती तब तक कोई आधिकारिक तौर पर बयान नहीं दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक आरोपी मनोज साने को शक था कि मृतका सरस्वती वैद्य का कहीं ओर अफेयर चल रहा है और इसलिए पिछले 3-4 दिनों से दोनों में मारपीट होने लगी थी। इसी के चलते दोनों में झगड़ा हो गया था और गुस्से में आकर आरोपी ने प्रेमिका की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह बाजार जाकर पेड़ काटने वाली मशीन लेकर आया और शव को कई टुकड़ों में काट दिया। आरोपी मनोज ने सरस्वती के शव को ठिकाने लगाने का मंसूबा बना लिया और यह इतना भयानक था कि यह मानवता के लिए बेहद ही शर्मिंदगी भरा था।

ये भी देखें 

कोल्हापुर हिंसा मामले में कुल 36 आरोपी गिरफ्तार, पूरे इलाके में धारा 144 लागू

कोल्हापुर हिंसा मामले में कुल 36 आरोपी गिरफ्तार, पूरे इलाके में धारा 144 लागू

कोर्ट में मुख्तार अंसारी के करीबी गैंगस्टर जीवा को मारी गोली,आरोपी गिरफ्तार   

आदिपुरुष को लेकर बड़ा ऐलान, थिएटर में एक सीट ‘बजरंगबली’ के नाम पर बुक

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें