24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमबॉलीवुडफिल्म OMG 2 की रिलीज़ डेट का हुआ ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों...

फिल्म OMG 2 की रिलीज़ डेट का हुआ ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज।

Google News Follow

अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म OMG 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि इस फिल्म का पहला पार्ट फैंस को खासा पसंद आया था। वहीं अब OMG 2 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट बता दी है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अक्षय कुमार की यह फिल्म सनी देओल की गदर 2 को टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

बॉलीवुड के खिलाड़ी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर OMG 2 का पोस्टर रिलीज करते हुए मूवी की रिलीज डेट भी जारी कर दी है। इस पोस्टर में वह शरीर पर भस्म लगाए हुए हैं। उनकी लंबी लंबी जटाएं हैं। वह नीचे की ओर देख रहे हैं और एक हाथ उठाकर डमरू पकड़े हुए हैं। अक्षय कुमार ने इस फिल्म के साथ कैप्शन में लिखा है, आ रहे हैं हम, आइएगा आप भी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में #ओएमजी 2।

फिल्म OMG 2 इस बार यह फिल्म शिक्षा व्यवस्था पर आधारित होने वाली है। इस फिल्म को विपुल शाह, राजेश शाह, अश्विन वरदे और अक्षय कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के निर्देशक अमित राय हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी अहम किरदार में हैं।

फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी टक्कर मिलने वाली हैं। क्योंकि इसी दिन सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 भी सिनेमघरों में आने के लिए तैयार बैठी हैं। इसी दिन रणबीर कपूर की एनिमल भी रिलीज होने जा रही है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर साउथ के मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर भी 10 अगस्त को रिलीज हो रही है।

ये भी देखें 

आदिपुरुष को लेकर बड़ा ऐलान, थिएटर में एक सीट ‘बजरंगबली’ के नाम पर बुक

ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर धर्मांतरण का खेल, जानें कहाँ-कहाँ तक फैला जाल

हार की वजह से UP को छोडेंगी प्रियंका! अब इन नेताओं को मिल सकती है कमान

केरल में मानसून, लेकिन महाराष्ट्र में अभी भी पसीना बहा रहा है?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें