29.8 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमधर्म संस्कृतिरिलीज से पहले ही 'आदिपुरुष' मचा रही धमाल, एडवांस बुकिंग में करोड़ों...

रिलीज से पहले ही ‘आदिपुरुष’ मचा रही धमाल, एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई

बुधवार रात तक 'आद‍िपुरुष' के 3.92 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

Google News Follow

फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज को अब सिर्फ एक दिन बचे हैं। बॉक्‍स ऑफ‍िस पर शुक्रवार, 16 जून को प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान स्‍टारर यह फिल्‍म रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयारी है। ओम राउत के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म की एडवांस बुकिंग के आँकड़े चौंकाने वाले हैं। बुधवार रात तक ‘आद‍िपुरुष’ के 3.92 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इतना ही नहीं अनुमान यह भी है कि रिलीज से पहले ही करीब 5 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग हो जाएगी।

आँकड़े हिंदी और तेलुगू दोनों वर्जन के हैं और अब तक इस फिल्‍म ने एडवांस बुकिंग से 13.56 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 500 करोड़ की बजट फिल्‍म का सारा ध्यान अब कमाई पर टिका हुआ है। देशभर में यह फिल्‍म 2D और 3D वर्जन में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में प्रभास ने भगवान राम का किरदार निभाया है, जबकि कृति सेनन ने सीता मां का रोल प्‍ले किया है।

एसएस राजामौली की सुपरहिट फिल्‍म ‘RRR’ की तुलना में ‘आदिपुरुष’ के हिंदी वर्जन की एडवांस बुकिंग बेहतर है। RRR ने रिलीज से पहले हिंदी वर्जन में एडवांस बुकिंग से 7 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि ‘आद‍िपुरुष’ ने अभी तक हिंदी वर्जन में एडवांस बुकिंग से 6 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

आदिपुरुष’ देश में 6200 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज हो रही है। इसमें सिर्फ हिंदी वर्जन में इसे 4000 से अधिक स्क्रीन्‍स पर रिलीज किया जा रहा है। दर्शकों को रिझाने के लिए जहां रणबीर कपूर से लेकर ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’ के प्रोड्यूसर अभ‍िषेक अग्रवाल और अनन्‍या बिरला ने 10,000-10,1000 टिकट्स दान में देने का ऐलान किया है। इसके अलावा हर सिनेमाघर में भगवान हनुमान के नाम पर एक सीट भी खाली छोड़ी जाएगी।

ये भी देखें 

बृजभूषण को पॉक्सो केस में बड़ी राहत, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

गुजरात के तट से महज 200 किमी दूर है ‘बिपारजॉय’, ‘एटा’ होगी हवा की रफ्तार!

विक्की-सारा की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ 60 करोड़ के पार

“74 फीसदी लोग नहीं चाहते शिंदे को सीएम”, पवार के बयान पर विजय शिवतारे का वार; कहा..!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें