27.4 C
Mumbai
Sunday, July 5, 2026
होमन्यूज़ अपडेटवसई-विरार महापालिका में अब गूंजेगी भाजपा की आवाज!

वसई-विरार महापालिका में अब गूंजेगी भाजपा की आवाज!

मनोज पाटील ने संभाला विपक्ष के नेता का कार्यभार, धूमधाम से हुआ कार्यालय उद्घाटन

Google News Follow

Related

भारतीय जनता पार्टी के प्रतिभाशाली और अनुभवी नेता मनोज पाटील को अपेक्षा के अनुरूप वसई-विरार शहर महानगरपालिका में विपक्ष के नेता पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। 26 फरवरी को महापालिका मुख्यालय स्थित उनके कार्यालय का विधिवत पूजन कर उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन समारोह में स्नेहा दुबे पंडित (वसई विधानसभा क्षेत्र) और राजन नाईक (नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने पूजन के बाद मनोज पाटील को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भाजपा के नव-निर्वाचित नगरसेवक, विभिन्न पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ देकर पाटील का अभिनंदन किया। महापालिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सदिच्छा भेंट देकर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजन नाईक ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से वसई-विरार क्षेत्र में कई विकास परियोजनाएं लाई जा रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शहर के विकास को नई दिशा दी जाएगी।

कार्यकर्ताओं का मानना है कि मनोज पाटील की युवा छवि के कारण महापालिका में विपक्ष की भूमिका अधिक प्रभावी होगी और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

केरल हाईकोर्ट ने द केरल स्टोरी 2 रिलीज पर लगाई रोक! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,170फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
319,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें