28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियाkarnataka: हिजाब पर नरम होगी कांग्रेस! धर्मांतरण कानून को किया रद्द  

karnataka: हिजाब पर नरम होगी कांग्रेस! धर्मांतरण कानून को किया रद्द  

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने बीजेपी की सरकार में लाया गया धर्मांतरण कानून को वापस ले लिया है।

Google News Follow

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनाते ही बड़ा फैसला लिया गया है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने बीजेपी की सरकार में लाया गया धर्मांतरण कानून को वापस ले लिया है। कहा जा रहा है कि गोहत्या कानून निरोधक कानून के सख्त प्रावधानों को भी कमजोर करने प्लान है। इसके साथ आरएसएस संस्थापक केबी हेडगेवार और अन्य चैप्टर को हटाने का फैसला किया गया है। ये फैसले सिद्धारमैया के कैबिनेट की बैठक में लिया गया। बता दें कि कर्नाटक में सरकार बनाने के बाद से ऐसे संकेत मिलने लगे थे कि धर्मांतरण कानून को रद्द किया जा सकता है।

कर्नाटक के शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने कहा कि “हेडगेवार पर स्कूल के सिलेबस जो दिया गया था उसे हटा लिया गया। पिछली सरकार ने जो बदलाव किया था उसे बदल दिया गया है। पहले जो पढ़ाया जा रहा था। अब वही पढ़ाया जाएगा।  इसके अलावा कैबिनेट ने एक और फैसला लिया है। सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना को भी पढ़ाया जाएगा।
वहीं, बीजेपी धर्मांतरण कानून को रद्द किये जाने पर बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। पूर्व शिक्षा मंत्री बीसी नागेश में कहा कि कांग्रेस को मुस्लिम वोटों की चिंता है। यह सरकार हिंदुओं के खिलाफ है। ये लोग हिजाब को भी लागू करा सकते हैं। उन्होंने कहा मुस्लिम वोट के लिए ये लोग कुछ भी कर सकते हैं और ये लोग सब चीजों को राजनीति से जोड़ देते हैं।
ये भी पढ़ें 

रिलीज से पहले ही ‘आदिपुरुष’ मचा रही धमाल, एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई

Cyclone Biporjoy: अंतरिक्ष से ऐसा दिखता है चक्रवाती तूफ़ान बिपरजॉय    

बृजभूषण को पॉक्सो केस में बड़ी राहत, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें