29 C
Mumbai
Wednesday, April 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटदिल्ली एनसीआर में गर्मी से बड़ी राहत, दिखा बिपारजॉय का असर

दिल्ली एनसीआर में गर्मी से बड़ी राहत, दिखा बिपारजॉय का असर

बिपारजॉय की वजह से तूफानी लहरों, तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा बना हुआ है।

Google News Follow

Related

देश की राजधानी दिल्ली को आज भीषण गर्मी से राहत मिली। देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में पहली बार चक्रवात बिपारजॉय का असर देखने को मिली। बिपारजॉय की असर से दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। दिल्ली वाले सड़कों पर बारिश का लुफ्त उठाते नजर आए। पिछले कुछ दिनों से लोग भीषण गर्मी और लू से परेशान दिख रहे थे।

आज से दो दिन पहले भारत मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा था कि चक्रवात बिपारजॉय का असर मुख्य रूप से पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में देखने को मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली और आसपास के इलाकों में चक्रवात के आंशिक असर की आशंका जाहिर की थी। उनकी ये आशंका शुक्रवार को दिल्ली में सही साबित हुई और कई दिनों के बाद लोगों को बारिश और बादल के आने से झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली।

बता दें कि कुछ दिनों पहले से अरब सागर से उठा चक्रवात ‘बिपारजॉय’ बुधवार और गुरुवार को गुजरात के कच्छ क्षेत्र और इससे सटे इलाकों में अपना असर दिखाया था। शुक्रवार शाम तक अरब सागर में चक्रवात बिपारजॉय के कमजोर पड़ने की उम्मीद है। बिपारजॉय की वजह से देश के कई राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है। हालांकि बिपारजॉय की वजह से तूफानी लहरों, तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा अब भी बना हुआ है

ये भी देखें  

अमेरिका और मिस्र के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Karulkar Foundation: नालंदा डांस रिसर्च सेंटर ने शीतल कारुलकर का किया सम्मान  

फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाई, जीता ऑडियंस का दिल

गुजरात के बाद अब राजस्थान पर मंडरा रहा बिपरजॉय तूफान का खतरा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,155फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें