26.9 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियागुजरात के बाद अब राजस्थान पर मंडरा रहा बिपरजॉय तूफान का खतरा

गुजरात के बाद अब राजस्थान पर मंडरा रहा बिपरजॉय तूफान का खतरा

18 जून से दिल्ली समेत इन शहरों में भी दिखेगा असर।

Google News Follow

बीते दिनों बिपरजॉय तूफान की गुजरात के तट से टकराने के बाद रफ्तार कम हो गई है। हालांकि इस चक्रवात बिपरजॉय ने गुजरात में भारी तबाही मचाई है। वहीं कमजोर पड़ने से पहले चक्रवात ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। पेड़ उखाड़ फेंके। बिजली पूरी तरह से ठप है। समुद्र के तटों पर भारी भूस्खलन हुआ है। इस चक्रवात की वजह से अब तक दो लोगों की मौत हुई थी। 24 जानवरों की मृत्यु हुई है और 23 लोग घायल हुए हैं। करीब हजार गांवों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है। 800 पेड़ गिरे हैं।

हालांकि अब ये तूफान राजस्थान की ओर बढ़ रहा है। इस दौरान राजस्थान में तूफान से निपटने की तैयारी तेज कर दी गई है। वहीं NDRF के डीजी अतुल करवाल ने आज, 16 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने अभियान की जानकारी दी।

डीजी अतुल करवाल ने कहा, “तूफान जैसे-जैसे कमजोर और गहरे दबाव में परिवर्तित हो रहा है, तो इससे दक्षिण राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। राजस्थान सरकार के अनुरोध पर हमने एक टीम जालौर में पहुंचा दी है। इसके अलावा हमारी कर्नाटक में 4, महाराष्ट्र में भी 5 टीमें तैनात हैं।”

मौसम विभाग के अनुसार, बिपरजॉय के चलते देशभर के कई प्रदेशों का मौसम प्रभावित हुआ है। आने वाले दिनों में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी बारिश होगी। बिपरजॉय पिछले तीन वर्षों में दूसरा सबसे शक्तिशाली चक्रवात है। इससे पहले मई, 2021 में ‘टोक्टे’ ने तबाही मचाई थी। बिपर्जय अरब सागर का सबसे लंबे जीवनकाल वाला चक्रवात भी बन गया है।

ये भी देखें 

Karulkar Foundation: नालंदा डांस रिसर्च सेंटर ने शीतल कारुलकर का किया सम्मान  

Manipur Violence: उपद्रवियों ने केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह का घर फूंका

सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मार गिराए 5 आतंकी

MNS का राउत पर गंभीर आरोप, फोन धमकी है झूठी बात ! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें