27 C
Mumbai
Friday, September 20, 2024
होमदेश दुनियायोग ने भारत के दर्शन को हमेशा जोड़ने काम किया

योग ने भारत के दर्शन को हमेशा जोड़ने काम किया

पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर न्यूयॉर्क से देशवासियों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि योग विचार था जिसे दुनिया भर के लोगों ने अपनाया है।  

Google News Follow

Related

पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर न्यूयॉर्क से देशवासियों को वीडियो संदेश के जरिये सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि योग विचार था जिसे दुनिया भर के लोगों ने अपनाया है। हमेशा लोगों को जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा की हमारे आदर्श हो, भारत का दर्शन हो या दृष्टि हमने हमेशा जोड़ने या अपनाने का काम किया है।
पीएम मोदी ने कहा कि हमने नए विचारों का स्वागत किया है। इतना ही नहीं उन्हें संरक्षण भी दिया है। उन्होंने कहा कि योग हमारी अंतदृष्टि को विस्तार देता है।योग उस चेतना से रूबरू करता है जो एकता का अहसास कराता है। पीएम मोदी ने कहा कि  हमे योग के जरिये अंतर्विरोधों को खत्म करना है। हमें योग के जरिये विरोधों और प्रतिरोधों को करना होगा। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की इस भावना को विश्व के सामने उदाहरण के तौर पर पेश करना होगा।  पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि योग के जरिये हम खुद के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।

बता दें कि पीएम मोदी चार दिन के अमेरिकी दौरे पर हैं।  पीएम मोदी ने देशवासियों के नाम जारी वीडियो संदेश में कहा कि  इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम ओशन रिंग ऑफ़ योगा की विशेष हो गया है। यह विचार योग केविचार और समुद्र का विस्तार पर आधारित है।   उन्होंने आगे कहा कि हमारे ऋषि मुनियों ने योग को परिभाषित करते हुए कहा है कि “युज्यते  अनेन इति योग ” मतलब जो जोड़ता है वही योग है। इसलिए योग प्रसार उस विचार का विस्तार है जो पुरे संसार को एक परिवार के रूप में समाहित करता है।
पीएम  मोदी ने कहा कि  “मै संयुक्त राष्ट्र के मुख्य कार्यालय में आयोजित योग के कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा। यहां भारत की अपील पर 180 देश एकजुट होंगे। जो ऐतिहासिक पल होगा। उन्होंने कहा कि जब 2014 में संयुक्त राष्ट्र के सामने योग दिवस का प्रस्ताव रखा गया था उस  समय भी रिकॉर्ड संख्या में देशों ने समर्थन किया था।
ये भी पढ़ें

 

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद बोले एलन मस्क- मैं उनका फैन

विवाद का असर फिल्म आदिपुरुष की कमाई पर, पांचवे दिन रहा सबसे कम कलेक्शन

विवाद का असर फिल्म आदिपुरुष की कमाई पर, पांचवे दिन रहा सबसे कम कलेक्शन

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,380फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें