30.8 C
Mumbai
Monday, June 8, 2026
होमराजनीतिविपक्षी जुटान से पहले नीतीश को झटका, जीतन राम मांझी एनडीए में...

विपक्षी जुटान से पहले नीतीश को झटका, जीतन राम मांझी एनडीए में शामिल   

बुधवार को हिन्दुस्तानी आवाम पार्टी के मुखिया जीतन राम मांझी और उनके बेटे संतोष सुमन ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं की 45 मिनट की बैठक के बाद संतोष सुमन ने एनडीए के साथ जाने का ऐलान कर दिया। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव एनडीए के साथ लड़ेंगे। 

Google News Follow

Related

दो दिन बाद यानी 23 जून को जहां बिहार की राजधानी पटना में विपक्ष के नेताओं का जुटान होने वाला है। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ घेराबंदी करने की तैयारी पर रणनीति बनाया जाना है। विपक्ष के नेता अभी तक किसी भी नतीजा पर नहीं पहुंच पाये है। वहीं, महागठबंधन से अलग हुए संतोष सुमन यानी हिन्दुस्तानी आवाम पार्टी के नेता को बीजेपी ने अपने पाले में कर लिया है। बुधवार को हिन्दुस्तानी आवाम पार्टी के मुखिया जीतन राम मांझी और उनके बेटे संतोष सुमन ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं की 45 मिनट की बैठक के बाद संतोष सुमन ने एनडीए के साथ जाने का ऐलान कर दिया। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव एनडीए के साथ लड़ेंगे।

बैठक के बाद संतोष सुमन ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक अच्छी रही। उनसे कई मुद्दों पर बात हुई। आज से हम एनडीए का हिस्सा हो गए। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर अभी कोई बातचीत नहीं हुई, लेकिन सारी बातें राज्य के स्तर पर होंगी। उन्होंने कहा कार्यकर्ता तो बहुत ज्यादा ही उम्मीद करते हैं मगर हम मर्यादा में रहकर हम एनडीए की हित के बारे में सोचेंगे।

बता दें कि पिछले दिनों संतोष सुमन ने नीतीश कुमार की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया था कि वे हिन्दुस्तानी आवाम पार्टी का विलय जेडीयू में करना चाहते हैं। उन्होंने कहा था हम ऐसा कतई नहीं करेंगे बल्कि संघर्ष करेंगे।   बताया जाता है कि जीतन राम मांझी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए  बिहार में पांच सीटें मांगी थी। लेकिन नीतीश कुमार ने पांच सीटों के एवज में  हम को जेडीयू में विलय का ऑफर दिया।

ये भी पढ़ें  

 

आदिपुरुष के स्टार कास्ट, डायरेक्टर और राइटर के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में FIR दर्ज

PM मोदी, अमित शाह और बिहार के CM नीतीश को मिली जान से मारने की धमकी

अब कांग्रेस को याद आया नेहरू का शीर्षासन, कहा- पं. नेहरू ने योग को बनाया लोकप्रिय  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें