25 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली-NCR में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट, मुंबई में 48 घंटे में...

दिल्ली-NCR में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट, मुंबई में 48 घंटे में होगी भारी बारिश

ओडिशा के 13 जिले ऑरेंज अलर्ट पर हैं।

Google News Follow

देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। दिल्ली और मुंबई समेत देश के कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश होने लगी है। लगातार बारिश के चलते लोगों को खासा नुकसान हुआ है। जबकि आज सोमवार को भी करीब-करीब यही हालत बनी रहेगी। बारिश को लेकर दिल्ली और एनसीआर के अलावा हिमाचल प्रदेश में भी ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश के 3 जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। जबकि ओडिशा के 13 जिले ऑरेंज अलर्ट पर हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि इन तीन दिनों में दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे जिससे हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की और से राजधानी दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि मंगलवार और बुधवार को यहां येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

भारी बारिश की वजह से मुंबई में भी कई जगह जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई। वहीं मुंबई में पिछले 2 दिनों में 6 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही मुंबई में भी अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड में लैंडस्लाइड की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई। कई शहरों में मानसून की पहली बारिश में ही जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कहा है कि 28 जून तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान, समेत कुछ राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश के तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ घोषित किया गया है, जबकि छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल, ओडिशा, मेघालय और असम के कई जिलों में ‘येलो’ या ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी देखें 

केदारनाथ में लगातार बारिश, खराब मौसम के चलते रोकी गई यात्रा

PM मोदी मिस्र के सर्वोच्च सम्मान “ऑर्डर ऑफ़ द नील” से सम्मानित, अब तक मिले 13 देशों से अवॉर्ड    

व्लादिमीर पुतिन के आगे वैगनर ग्रुप ने टेका घुटना, प्राइवेट आर्मी वापस लौटी 

ऑपरेशन कमल विधायकों की खरीद-फरोख्त का उद्योग है- सिद्धारमैया

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें