29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनिया20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, पेश हो सकता...

20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, पेश हो सकता है UCC बिल

मॉनसून सत्र नए संसद भवन में चलेगा।

Google News Follow

संसद के मानसून सत्र में पूरे देश में समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बिल लाए जानी की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालाँकि, मानसून सत्र कब से कब तक होगा तमाम कयासों के बीच आखिरकार तय हो गया है, संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा। संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति (CCPA) ने सत्र की तारीखों पर मुहर लगा दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीसीपीए की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें तारीख पर फैसला हुआ।

उम्मीद है कि इस मानसून सत्र में केंद्र की मोदी सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बिल पेश कर सकती है। दरअसल 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार यूनिफॉर्म सिविल कोड पर खुलकर बात की थी। पीएम ने कहा था कि आजकल समान नागरिक संहिता के नाम पर भड़काया जा रहा है। परिवार के एक सदस्य के लिए एक नियम हो, दूसरे सदस्य के लिए दूसरा नियम हो तो क्या वो घर चल पाएगा? अगर एक घर में 2 कानून नहीं चल सकते तो फिर एक देश में 2 कानून कैसे चल सकते हैं। पीएम के बयान से ये साफ हो गया कि मोदी सरकार जल्द ही इसे लेकर कानून ला सकती है।

वहीं संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने ट्वीट कर लिखा, संसद का मानसून सत्र, 2023 आगामी 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। 23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। मैं सभी पार्टियों से सत्र के दौरान संसद के विधायी और अन्य काम-काज में रचनात्मक योगदान देने की अपील करता हूं।” वहीं संसद सत्र के पहले कांग्रेस भी अपनी तैयारियों में जुट गई है। यूसीसी पर पीएम मोदी के बयान के बाद से ही कांग्रेस केंद्र पर हमलावर है।

ये भी देखें 

आगजनी, हिंसा और पथराव आखिर क्यों जल रहा है फ्रांस?

मुकेश अंबानी ने एक्‍टर रामचरण की बेटी को दिया खास तोहफा, जानें कितनी है कीमत

जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का डायमंड लीग के लुसाने चरण में बेहतरीन प्रदर्शन

Doctor Day 2023: कहानी देश की पहली महिला डॉक्टर आनंदीबाई जोशी की

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें