30 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाट्विटर को लेकर एलन मस्क का बड़ा फैसला, नीली चिड़िया की जगह...

ट्विटर को लेकर एलन मस्क का बड़ा फैसला, नीली चिड़िया की जगह X का लोगो

एक्स वर्ड से मस्क का खास कनेक्शन

Google News Follow

एलन मस्क ने जब से ट्विटर को खरीदा है तब से वे कंपनी में लगातार बदलाव कर रहे हैं। वहीं एलन मस्क ने अब इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के नाम और लोगो को भी बदल दिया है। दरअसल रविवार को जानकारी देने के बाद मस्क ने सोमवार को प्लेटफॉर्म के लोगो नीली चिड़िया को हटाकर एक्स वर्ड कर दिया है। एलन मस्क ने ट्विटर से नीली चिड़िया उड़ा दी है, अब इसकी जगह X लोगो आ गया है।

वहीं इलोन मस्क और ट्विटर की CEO लिंडा याकारिनो का प्रोफाइल बैज भी बदल गया है। बैज में नीली चिड़िया की जगह X लिखा नजर आ रहा है। फिलहाल, ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर को बदला गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभी नीली चिड़िया मौजूद है। अमेरिकी कंपनी आज इसकी भी विदाई कर देगी।

इसके साथ ही ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने X.com को Twitter.com से जोड़ दिया है। यानि अब x.com लिखने पर भी आप सीधे ट्विटर की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। एक्स एक ऐसी वेबसाइड होगी जो सब कुछ डिलीवर करेगी। जिसमें पेमेंट, बैकिंग और ई-कॉमर्स जैसी सर्विसेज भी शामिल है।

दिलचस्प बात यह है कि ट्विटर का लोगो बदलने में केवल 24 घंटे लगे, मस्क ने दो दिन पहले ही अपने 14.9 करोड़ फॉलोअर्स को एक्स लोगो का सुझाव देने के लिए इनवाइट किया, फिर उनमें से एक डिजाइन सेलेक्ट किया और इसे अपनी नई प्रोफाइल फोटो बना दिया।

गौरतलब है कि ट्विटर के मालिक एलन मस्क की ज्यादातर कंपनियों के नाम और लोगो में एक्स वर्ड को यूज किया गया है। यहां तक की हालाही में लॉन्च हुई मस्क की आर्टिफिशियल कंपनी का नाम xAI रखा गया। जबकि मस्क की स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कार्पोरेशन कंपनी का नाम भी SpaceX है, जिसमें भी एक्स मिलता है। अब उन्होंने ट्विटर के नाम और लोगो में भी एक्स वर्ड जोड़ दिया है।

ये भी देखें 

पूर्व सांसद अफजाल अंसारी के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला!

आप सांसद संजय सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पूरे मॉनसून सत्र के लिए सस्पेंड

भगवान श्रीराम की 108 फीट ऊंची प्रतिमा, केंद्रीय गृह मंत्री ने आधारशिला रखी

ASI द्वारा ज्ञानवापी मस्जिद के बैरिकेड क्षेत्र का सर्वेक्षण आज से शुरू

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें