28 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअमरावती जिला बैंक के अध्यक्ष पद पर बच्चू कडू का चयन, यशोमति...

अमरावती जिला बैंक के अध्यक्ष पद पर बच्चू कडू का चयन, यशोमति ठाकुर को झटका !

जिला बैंक चुनाव में बच्चू कडू के गुट ने कांग्रेस नेता यशोमति ठाकुर को बड़ा झटका दिया है|इस चुनाव में बच्चू कडू को अध्यक्ष और अभिजीत ढेपे को उपाध्यक्ष चुना गया। इस जीत के बाद बच्चू कडू के कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी मनाई है| कार्यकर्ताओं ने बच्चू कडू को कंधे पर बैठाकर जुलूस निकाला है|

Google News Follow
प्रहार जन शक्ति पार्टी के विधायक बच्चू कडू को अमरावती जिला बैंक के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। जिला बैंक चुनाव में बच्चू कडू के गुट ने कांग्रेस नेता यशोमति ठाकुर को बड़ा झटका दिया है|इस चुनाव में बच्चू कडू को अध्यक्ष और अभिजीत ढेपे को उपाध्यक्ष चुना गया। इस जीत के बाद बच्चू कडू के कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी मनाई है| कार्यकर्ताओं ने बच्चू कडू को कंधे पर बैठाकर जुलूस निकाला है|
इस जीत के बाद प्रतिक्रिया देते हुए बच्चू कडू ने कहा, ”यह जुल्म के खिलाफ जीत है| मालूम हो इस बैंक से कर्ज लेने के लिए किसानों और यहां तक कि डायरेक्टर को भी भूख हड़ताल करनी पड़ी थी| उसी के बदले में आज हमने जीत हासिल की है| अपने ही कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार करने के बाद क्या होता है? इस चुनाव में यही देखने को मिला| भले ही हम नाम से कड़वे हैं, लेकिन लोगों से मीठा बोलते हैं, इस चुनाव ने यह दिखाया है।
“हममें से छह-सात लोग इस चुनाव में बहुत मजबूत थे। इसीलिए ये जीत खींची गई है| किसानों के प्रति अच्छी भावना और पुण्य हमारे काम आये। इस बैंक के माध्यम से किसानों की अर्थव्यवस्था कैसे मजबूत होगी| किसानों को ऋण के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। बच्चू ने तीखे शब्दों में कहा कि हम निश्चित रूप से उनको दरवाजे तक पहुंचने की पूरी कोशिश करेंगे|
यह भी पढ़ें-

पालक​ मंत्री दीपक केसरकर बाढ़ प्रभावित ​क्षेत्रों​ व जि​लों​ के दौरे पर​ ​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें