28.8 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियाविपक्ष के "INDIA" को PM मोदी ने धोया, QUIT INDIA का दिया...

विपक्ष के “INDIA” को PM मोदी ने धोया, QUIT INDIA का दिया नारा

पीएम मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के सीकर में विपक्ष के  "इंडिया" पर सवाल खड़ा किया।  उन्होंने इसकी तुलना सिमी और ईस्ट इंडिया से भी की।               

Google News Follow

पीएम मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के सीकर में विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने विपक्ष द्वारा यूपीए का नाम बदलकर “इंडिया” रखने पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा की यूपीए ने अपने कुकर्मो को छुपाने के लिए नाम बदला है। पीएम मोदी विपक्ष के गठबंधन को इंडिया नाम देने पर जोड़कर हमला बोल रहे हैं। उन्होंने इसकी तुलना सिमी और ईस्ट इंडिया से भी की।

उन्होंने कहा कि एक बार इन्होंने नारा दिया था “इंडिया इज इंदिरा, इंदिरा इज इंडिया” तब जनता ने इसका हिसाब चुकाता किया था। उन्हें उखाड़ फेंका था। एक बार फिर इन लोगों ने वही पाप दोहराया है। ये लोग कह रहे हैं यूपीए इज इंडिया, इंडिया इज यूपीए। इनका हाल जनता वही करेगी जो पहले किया था।
उन्होंने कहा कि जो तरिका देश के दुश्मन अपनाते है, वही तरीका ये लोग भी अपना रहे हैं। इंडिया नाम तो ईस्ट इंडिया कंपनी  में भी था। तब भारत को लुटने के लिये इंडिया लिखा गया था। सिमी में भी इंडिया नाम था,लेकिन उनका मिशन आतंकी हमला करना था। उन्होंने कहा कि यूपीए के काले कारनामों को लोग छुपाना चाहते हैं। अगर इंडिया की इतनी ही चिंता थी तो सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध क्यों किया गया। ये लोग आतंकी हमले होने पर चुप बैठ जाते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी से पहले महात्मा गांधी ने अंग्रेजों इंडिया छोड़ो का नारा दिया था। आज के समय में भी ऐसे ही नारे की जरुरत है। आज हमें भ्र्ष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण  को छोड़ने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि QUIT INDIA का नारा ही देश को बचाएगा।  गौरतलब है कि इसी साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव होना है। बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष लगातार बैठक कर रहा है। पिछले दिनों विपक्ष के 26 दलों ने बेंगलुरु में बैठक का इस गठबंधन को  यूपीए की जगह नया नाम इंडिया दिया। जिसको लेकर बीजेपी हमलावर है।
ये भी पढ़ें   

राजस्थान के सीकर में PM मोदी ने बताया कांग्रेस का मतलब, जाने क्या कहा…..       

काले कपड़े में पहुंचे विपक्ष “इंडिया” के सांसद, मणिपुर पर रार बरकरार   

आगरा में जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदला, जाने CM योगी ने क्या बताया? 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें