27.2 C
Mumbai
Tuesday, June 30, 2026
होमदेश दुनियाआगरा में जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदला, जाने CM योगी...

आगरा में जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदला, जाने CM योगी ने क्या बताया? 

आगरा में फतेहाबाद स्थित ताज ईस्ट गेट के मेट्रो स्टेशन जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने का ऐलान किया।अब इस  मेट्रो स्टेशन मनकामेश्वर मंदिर स्टेशन के नाम से जाना जाएगा।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को आगरा में जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने का ऐलान किया।अब इस मेट्रो स्टेशन को मनकामेश्वर मंदिर स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने इस दौरान उन्होंने ताज ईस्ट गेट के मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के हाई स्पीड ट्रायल रन का शुभारम्भ किया। बता दें कि इस स्टेशन का नाम बदलने को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही थी। अंततः बुधवार को सीएम योगी ने जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदल दिया।

सीएम योगी ने बुधवार को आगरा में ताज ईस्ट गेट के मेट्रो स्टेशन का शुभारंभ किया, इस दौरान उन्होंने मेट्रो स्टेशन और  मेट्रो रेल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने मेट्रो के काम और कहा कि आगरा में मेट्रो रेल परियोजना का काम तेजी से हो रहा है। इसको देखते हुए यह कहा जा सकता है कि इस परियोजना का काम तय समय से पहले खत्म हो जाएगा। उन्होंने बताया कि आगरा मेट्रो रेल परियोजना की समय सीमा अगस्त 2024 तय की है। लेकिन जिस तरह से काम हो रहा है उसे देखते हुए यह काम फरवरी 2024 तक खत्म होने की संभावना है।
गौरतलब है कि आगरा मेट्रो रेल का ट्रायल पहले भी हो चुका है ,लेकिन उसकी स्पीड 40 किमी प्रति घंटे है। लेकिन नए ट्रायल में स्पीड 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। ताज ईस्ट गेट और मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक छह किमी में तीन एलिवेटेड स्टेशन हैं। सीएम योगी ने इस दौरान संबोधित करते समय जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के बजाय मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन नाम लिया। जिसको देखते हुए माना जा रहा है कि नाम बदलने की चर्चाओं पर मुहर लग गई।
ये भी पढ़ें        

 

PM मोदी के सीकर दौरे से पहले PMO और गहलोत में ट्वीट वार, जाने वजह      

जानिये कब है कृष्ण जन्माष्टमी, क्या दो दिन मनाई जायेगी ?   

इस साल सावन में दो पूर्णिमा, जाने कब है रक्षाबंधन का त्यौहार?     

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,225फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें