27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमक्राईमनामादिल्ली से पुणे जा रही Vistara फ्लाइट में बम की धमकी, यात्रियों...

दिल्ली से पुणे जा रही Vistara फ्लाइट में बम की धमकी, यात्रियों को उतारा  

जून माह में भी एक यात्री ने गुस्से में कही गई बात के कारण उसे हिरासत में ले लिया था।  

Google News Follow

शुक्रवार को दिल्ली से पुणे के लिए रवाना होने वाली एक फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद यात्रियों को उतार लिया गया। यह धमकी विस्तारा (Vistara) की फ्लाइट में दी गई थी। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से यात्रियों को उतार लिया गया और फ्लाइट की जांच शुरू की गई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में बम की धमकी मिलते ही उसे खाली करा लिया गया।

वैसे यह पहली बार नहीं है कि जब विस्तार की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली है। इससे पहले भी जून माह में दिल्ली से दुबई जा रहे एक यात्री ने गुस्से में कहा था कि उसके बैग में बम है। इसके बाद पास ही बैठी एक महिला यात्री ने इस बात को सुना और क्रू मेंबर को जानकारी दी थी जिसके बाद उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया था।

बताया जाता है कि इस घटना के बाद यात्रियों को फ्लाइट में देरी हुई थी। आरोपी को सीआईएसएफ ने हिरासत में लिया था। बाद में पता चला कि आरोपी अपनी मां से फोन पर बात कर रहा था। उसने अपनी बैग में नारियल रखा था, जिस पर सुरक्षा अधिकारियों ने आपत्ति जताई थी।लेकिन पान मसाला ले जाने की अनुमति दे दी थी। यही बात आरोपी अपनी मां को बता रहा था। उसने अपनी मां को यह भी बताया कि सुरक्षाकर्मी नारियल की बम होने का  खतरा समझकर ले जाने  की इजाजत नहीं दिया था।

इसी बात को पास बैठी महिला “बम” सुन लिया था और उस शख्स की शिकायत कर दी थी। जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया था। आरोपी को हिरासत में लिए जाने के बाद फ्लाइट की जांच पड़ताल  की गई थी। जिसमें कुछ नहीं मिला था।

ये भी पढ़ें     

 

कौन है मुशाल मलिक जिसे पाकिस्तान की सरकार में मिला राज्य मंत्री का दर्जा    

BJP ने पहले क्यों जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट,क्या है ABCD फार्मूला? 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें