28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाकौन है मुशाल मलिक जिसे पाकिस्तान की सरकार में मिला राज्य मंत्री का दर्जा  ...

कौन है मुशाल मलिक जिसे पाकिस्तान की सरकार में मिला राज्य मंत्री का दर्जा    

अलगाववादी यासीन मलिक की पत्नी को  पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर उल हक़ काकर का सलाहकार बनाया गया है।   

Google News Follow

अलगाववादी यासीन मलिक की पत्नी को पाकिस्तान की सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। यासीन मलिक की पत्नी मुशाल मलिक को पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर उल हक़ काकर का सलाहकार बनाया गया है। बताया जा रहा है कि मशाल मलिक महिला और मानवाधिकार के मामलों में सरकार को सलाह देंगी। ऐसे में यह जानते हैं कि मुशाल मलिक कौन है।

गौरतलब है कि मुशाल मलिक की 2005 में यासिन मलिक से मुलाक़ात हुई थी। उस समय यासिन पाकिस्तान के दौरे पर था और एक कार्यक्रम में उसने भाषण दिया था। यासिन उस कार्यक्रम में फैज अहमद फैज की एक शायरी भी पढ़ा था। बताया जाता है कि इस भाषण से मुशाल इतनी प्रभावित हुई थी कि उसने यासिन का ऑटोग्राफ लिया था और इसके बाद से दोनों आपस में बातचीत करने लगे थे। बाद में दोनों ने परिवार की रजामंदी से 2009 में शादी कर ली थी। यह शादी पाकिस्तान के रावलपिंडी में हुई थी।

उसी साल मुशाल भारत भी आई थी, जब दोनों की शादी हुई तो मुशाल 24 साल की थी, जबकि यासिन मलिक 44 साल का था। बता दें कि मूशाल पाकिस्तान के बड़े घर ताल्लुक रखती है। वह लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक से ग्रेजुएशन किया है। उसकी मां रेहाना हुसैन मालिक पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज की महिला मोर्चा की महासचिव रह चुकी है। जबकि मुशाल मलिक के पिता एम ए हुसैन मलिक अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध अर्थशास्त्री रहे हैं। उन्हें नोबेल पुरस्कार के ज्यूरी में भी रखा गया था। वर्तमान में मुशाल मलिक अपनी बेटी रजिया सुल्ताना के साथ पाकिस्तान के इस्लामाबाद में रहती है।
बता दें कि यासिन मलिक को टेरर फंडिंग के मामले में 2019 में गिरफ्तार किया गया था। बीते साल दिल्ली की एक अदालत ने टेरर फंडिग केस में दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

 

ये भी पढ़ें   

 

BJP ने पहले क्यों जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट,क्या है ABCD फार्मूला? 

मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अजय राय को कांग्रेस ने बनाया प्रदेशाध्यक्ष 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें