27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमक्राईमनामानूंह हिंसा: उपद्रवी और पुलिस के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी...

नूंह हिंसा: उपद्रवी और पुलिस के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली 

नूंह हिंसा के बाद पुलिस आरोपियों को दबोचने में लगी हुई है।     

Google News Follow

31 जुलाई को ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हुई  हिंसा में पुलिस आरोपियों को दबोचने में लगी हुई है।  मंगलवार को हरियाणा पुलिस को जानकारी मिली की नूंह हिंसा में शामिल एक आरोपी तावडू के खंडहरों में छुपा हुआ है इसके पुलिस ने कार्रवाई की जहां आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है।

गौरतलब है कि हरियाणा के नूंह में 32 जुलाई को हिन्दू विश्व परिषद द्वारा ब्रज मंडल शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा और सैकड़ों गाड़ियों में आग लगा दी। इस घटना छह लोग मारे गए थे। इसके बाद पुलिस ने हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। हरियाणा सरकार के आदेश पर कई अवैध बस्तियों को जमींदोज कर दिया गया। वहीं पुलिस आरोपियों की भी धरड़पकड कर रही है। कई आरोपियों को पकड़ा भी गया है।

मंगलवार को इसी कड़ी में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तावडू की पहाड़ियों में बने गुफा में हिंसा का आरोपी आमिर छुपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने आमिर को पकड़ने के लिए छापेमारी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने गोली चलाना शुरू कर दिया। जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस आगे की कार्रवाई आरोपी की हालत ठीक होने पर करेगी। पुलिस को इस कार्रवाई में पांच ज़िंदा कारतूस और देसी कट्टा बरामद हुआ है। पुलिस आमिर के हालत में सुधार होने के बाद उसके साथियों के भी बारेम पूछताछ करेगी।

 

ये भी पढ़ें  

 

बीआरएस पार्टी ने घोषित की उम्मीदवारों की पहली सूची, दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे केसीआर!

“हम नितिन गडकरी को ही प्रधानमंत्री बनाएंगे…”; ठाकरे ग्रुप की ओर से बड़ा ‘ऑफर’!

मून लैंडिंग चंद्रयान-3 : ​भारत बनेगा दुनिया का पहला देश !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें