28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाBRICS में मोदी से मिलना चाहते थे चीनी राष्ट्रपति, PM ने नहीं...

BRICS में मोदी से मिलना चाहते थे चीनी राष्ट्रपति, PM ने नहीं भरी हामी!

भारत का कहना है जब तक सीमा पर शांति बहाली नहीं हो जाती तब तक दोनों देशों के बीच वार्ता नहीं हो सकती।      

Google News Follow

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहते थे लेकिन भारत ने इसके लिए हामी नहीं भरी जिसकी से यह मुलाकात नहीं हो पाई। हालांकि, दोनों देशों के नेताओं ने चलते चलते एलएसी पर बात की। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब तक सीमा पर शांति बहाली नहीं हो जाती तब तक भारत और चीन के बीच वार्ता नहीं हो सकती।

बताया जा रहा है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहते थे। चीन ने पीएम मोदी से मिलने का अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए राजी नहीं हुए। हालांकि पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लाउंज में एक दूसरे से बात करते हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने सीमा पर तनाव को कम करने की बात कही। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कहा कि  सीमा पर शांति के बाद ही दोनों देशों के बीच रिश्ते सामान्य हो सकते हैं। बता दें कि भारत और चीन के बीच कमांडर और जनरल स्तर की बातचीत हो चुकी है। हाल ही में जनरल स्तर 19 वीं बैठक हुई है।

गौरतलब है कि 23 -24 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका पहुंचे थे। जोहांसबर्ग में हुए दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में उम्मीद की जारी थी की पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति की मुलाक़ात होगी। लेकिन ऐसा नहीं सका।हालांकि दोनों नेताओं को बात करते हुए देखा गया। दोनों नेता चलते चलते बात कर रहे थे। पीएम मोदी आगे आगे चल रहे थे जबकि चीन के राष्ट्रपति शी उनके साथ चलते हुए बात कर रहे थे।

 

ये भी पढ़ें 

 

क्या राज ठाकरे महागठबंधन में शामिल होंगे?​ अठावले का सांकेतिक बयान​ !

ISRO से जुड़ने कई देशों में होड़, सबसे आगे कौन? जाने क्या है वजह?  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें