31.3 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी ने इसरो की महिला वैज्ञानिकों को सराहा, कहा.... 

PM मोदी ने इसरो की महिला वैज्ञानिकों को सराहा, कहा…. 

Google News Follow

Related

पीएम मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” में एक बार फिर चंद्रयान की सफलता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता की तारीफ़ जितनी की जाए कम है। उन्होंने कहा कि संकल्प लिया जाए तो सफलता का सूरज चांद पर भी उगाया जा सकता है। पीएम मोदी चंद्रयान -3 में महिला वैज्ञानिकों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सावन माह में दूसरी बार ‘मन की बात’ कर रहा हूं।सावन में चंद्रयान की सफलता ने उत्साह को दो गुना कर दिया है।
पीएम मोदी ने कहा कि जिस कार्य में महिला शक्ति का सामर्थ्य जुड़ जाता है वह असंभव  को संभव बना देती है। चंद्रयान -3 में महिला वैज्ञानिकों का समार्थ्य इसका जीता जागता उदाहरण है। इस मिशन में हजारों महिला वैज्ञानिक और इंजिनियर सीधे जुड़े हुए थे। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की बेटियां अब अंतरिक्ष को भी चुनौतियां दे रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस देश की बेटियां इतनी आकांक्षी हो उस देश को विकसित होने से कोई नहीं रोक सकता हैं।
उन्होंने कहा की भारत जी 20 के शिखर सम्मेलन के लिए तैयार है. पीएम मोदी ने जी 20 में जनभागीदारी की बात करते हुए कहा कि हमारी प्रेसीडेंसी, पीपुल्स प्रेसीडेंसी है जिसमें जनभागीदारी की भावना पहले है। उन्होंने कहा कि हमारी जनभागीदारी से दो दो विश्व रिकॉर्ड बनेंगे। मै इसमें सभी के भागीदार होने के लिए अनुरोध करता हूं। जिसे सफल बनाकर देश का मान बढ़ाएं।
पीएम मोदी ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारतीय खिलाडियों की सराहना की. देश के खिलाड़ियों ने 26मेडल जीते है। इसमें 11 गोल्ड मेडल है। यह प्रतियोगिता चीन में हुई थी। उन्होंने बताया कि पिछले साल 15अगस्त पर 5 करोड़ लोगों ने तिरंगा के साथ सेल्फी लेकर भेजा था। जबकि इस बार 10 करोड़ लोगों ने तिरंगा के साथ सेल्फी भेजी है ।
ये भी पढ़ें 

उद्योगपति कारुलकर ने CM शिंदे को राम मंदिर की क्रिस्टल प्रतिकृति भेंट की   

गहलोत का ऐलान, विपक्ष के “इंडिया” के राहुल गांधी होंगे PM उम्मीदवार    

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें