29 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमदेश दुनियाBJP ने नंबी नारायणन का वीडियो साझा कर Congress कांग्रेस को...

BJP ने नंबी नारायणन का वीडियो साझा कर Congress कांग्रेस को घेरा, कहा

नंबी वीडियो में कहते हैं कि उनकी प्राथमिकताएं अलग थी। उन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान को प्राथमिकता नहीं दी।     

Google News Follow

ISRO के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण का एक वीडियो शेयर कर बीजेपी ने कांग्रेस की पूर्व सरकार को घेरा है। इस वीडियो में नबी नारायण कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इसरो के हालातों पर बात कर रहे हैं। नंबी वीडियो में कहते हैं कि उनकी प्राथमिकताएं अलग अलग थी। उन्होंने कभी भी अंतरिक्ष अनुसंधान को प्राथमिकता के रूप में नहीं रखा। उन्हें इसरो पर विश्वास नहीं था और न ही अनुसंधान लिए राशि नहीं दी गई। बता दें कि नंबी नारायण वहीं जिन पर फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म में आर माधवन ने मुख्य भूमिका निभाई है। उन पर दूसरे देश को सीक्रेट जानकारी साझा करने का आरोप लगा था।

पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण के मुताबिक़, ISRO के पास अनुसंधान के लिए कोई कार या जीप नहीं थी। बस एक बस जो शिफ्ट में चलती है। तब से लेकर अब तक जैसे जैसे इसरो के कार्य में प्रगति हुई वैसे वैसे सरकारों का विश्वास बढ़ता गया। इस पर बीजेपी ने ट्वीट किया है कि पीएम मोदी ने इसरो के बजट को बढ़ाया और संस्था के सफलता और असफलता हमेशा उनके साथ खड़े रहे। अब भारत का अंतरिक्ष मिशन बहुत आगे बढ़ चुका है।
गौरतलब है कि पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण पर जासूसी करने का आरोप लगा था और उन्हें केरल सरकार ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। हालांकि, बाद में उन पर लगे आरोप झूठे साबित हुए थे। उन्हें सरकार को हर्जाना भी देना पड़ा था। यह घटना 1994 की है। नंबी नारायण पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान की गोपनीय जानकारी मालदीव के दो नागरिकों साझा करने का आरोप लगा था। जिन्होंने इसरो के रॉकेट इंजनों की जानकारी पाकिस्तान को बेचने आरोप था। नंबी नारायण ने अब्दुल कलाम विक्रम साराभाई और सतीश धवन के साथ अपना करियर शुरू किया था।
ये भी पढ़ें 

 

ISRO प्रमुख ने विज्ञान और अध्यात्म पर कही बड़ी बात, मंदिर में की पूजा  

चांद बने हिंदू राष्ट्र, शिव शक्ति पॉइंट हो राजधानी, जाने किसने की यह मांग 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें