29 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमदेश दुनियाचांद बने हिंदू राष्ट्र, शिव शक्ति पॉइंट हो राजधानी, जाने किसने की...

चांद बने हिंदू राष्ट्र, शिव शक्ति पॉइंट हो राजधानी, जाने किसने की यह मांग 

स्वामी चक्रपाणि महाराज ने एक्स सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर चन्द्रमा को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग की है।     

Google News Follow

चांद के दक्षिण ध्रुव पर भारत ने चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक लैंडिंग कराकर जहां इतिहास रचा है। वहीं, इससे विवाद भी जुड़ने लगा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसरो सेंटर से चंद्रयान -3 के लैंडिंग वाली जगह को शिव शक्ति पॉइंट नाम दिया है। जिस पर कांग्रेस के मुस्लिम नेताओं ने आपत्ति भी जताई है और कहा कि पीएम मोदी को यह किसने अधिकार दे दिया कि उस जगह का नाम शिव शक्ति रखें। इस बीच अब उस पॉइंट को चन्द्रमा की राजधानी घोषित करने की मांग की जा रही है। जी हां! स्वामी चक्रपाणि महाराज ने ट्विटर यानी एक्स सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर चन्द्रमा को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग की है।

स्वामी चक्रपाणि महाराज ने अपनी वीडियो में कहा है कि ” मै प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देता हूं ,जिन्होंने जहां चंद्रयान-3 लैंड किया उस जगह का नाम शिव शक्ति पॉइंट रखा। लेकिन मै चाहता हूं, इससे पहले कोई और विचारधारा या अन्य देश के लोग वहां जाकर गजवा हिंद बनाये, उससे पहले चांद को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाए। इसके लिए संसद में इस पर एक प्रस्ताव भी पारित कराया जाए। जबकि शिवशक्ति पॉइंट को चांद की राजधानी घोषित की जाए।स्वामी चक्रपाणि महाराज ने आगे कहा है कि चांद भगवान शिव के मस्तिष्क पर विराजमान होता है। इसी तरह से चांद का हिंदुओं से पुराना संबंध है। इस लिए मै चाहता हूं कि चांद की शुद्धता और पवित्रता बनी रहे।

गौरतलब है कि 14 जुलाई को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने चंद्रयान -3 को लांच किया था। चंद्रयान-3 ने 41 दिन के बाद चन्द्रमा  के दक्षिणी ध्रुव पर 23 अगस्त को लैंड किया। जिस पर पीएम मोदी ने इसरो को इस सफलता पर बधाई दी थी। 26 अगस्त को विदेश दौरे से सीधे  उन्होंने इसरो सेंटर पहुंचे थे। जहां उन्होंने चंद्रयान -3 के लैंडिंग जगह को शिव शक्ति पॉइंट नाम दिया था। जबकि चंद्रयान-2 के लैंडिंग जगह को तिरंगा नाम दिया है।

ये भी पढ़ें

 

PM मोदी ने इसरो की महिला वैज्ञानिकों को सराहा, कहा…. 

महिला फीफा वर्ल्डकप: महिला खिलाड़ी का चुंबन पड़ा भारी, फीफा अध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें