28 C
Mumbai
Sunday, November 29, 2026
होमदेश दुनिया73 साल के हुए पीएम मोदी, देशभर से मिल रहीं बधाइयां 

73 साल के हुए पीएम मोदी, देशभर से मिल रहीं बधाइयां 

पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। वहीं,देशभर उन्हें जन्मदिन की बधाई मिल रही है।

Google News Follow

पीएम नरेंद्र मोदी आज 73 साल के हो गए। पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। वहीं,देशभर उन्हें जन्मदिन की बधाई मिल रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ ,  अनुराग ठाकुर आदि बीजेपी नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी है। इसके अलावा विपक्ष नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, आदि नेताओं ने भी पीएम नरेंद्र मोदी के दीघार्यु की कामनाएं की है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्छा है कि अपनी दूरगामी दृष्टि तथा सुदृढ़ नेतृत्व से आप “अमृत काल” में भारत के समग्र विकास के मार्ग को प्रशस्त करें। मेरी ईश्वर से कामना है आप दीर्घायु और सदैव स्वस्थ रहें। “
लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ” उनके दीर्घ जीवन की कामना करते हैं। ये हम सब का सौभाग्य है कि देश की संसद में पीएम मिडी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। पिछले नौ सालों में पीएम मोदी के नेतृत्व में  140 करोड़ की आबादी ने एक नए भारत को उभरते हुए आई आगे बढ़ते हुए देखा है। ,”
गृह मंत्री अमित शाह ने भी पीएम मोदी के जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने पोस्ट किया है “नए भारत के शिल्पकार मोदी जी ने हमारे देश की प्राचीन विरासत के आधार पर एक भव्य और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने का काम किया है। चाहे संगठन हो या सरकार मोदी से हम सभी को सदैव ” राष्ट्रहित सर्वोपरि” की प्रेरणा मिलती है। ऐसे अद्वितीय नेता के मार्गदर्शन में देश सेवा का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। “
      
ये भी पढ़ें 

 

तीन तारीख, तीन दिन और बनेगा इतिहास       

जाने दुनिया के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर को, जिसका PM आज करेंगे उद्घाटन    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें