35 C
Mumbai
Tuesday, November 10, 2026
होमदेश दुनिया3 तारीख, 3 दिन और बनेगा इतिहास       

3 तारीख, 3 दिन और बनेगा इतिहास       

तीन दिन इतिहास बन जाएंगे। ये दिन दिन 17, 18 और 19 सितंबर है।

Google News Follow

भारत के इतिहास में तीन दिन इतिहास बन जाएंगे। ये दिन दिन 17, 18 और 19 सितंबर है। पीएम मोदी का 17 सितंबर 1950 को जन्म हुआ था। इसलिए यह तारीख भी अपने आप में ख़ास है। इस दिन पीएम मोदी 73 साल के हो जाएंगे। इसी दिन विश्वकर्मा जयंती भी है। इसी दिन विश्वकर्मा योजना को लांच भी किया जाएगा।

pm vishwakaramayojna

विश्वकर्मा  योजना: इस योजना को 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन पर लांच किया जाएगा। इस योजना के तहत  सरकार 13 हजार से 15 हजार करोड़ रुपये आवंटन किया जाना है। साथ ही इस दिन विश्वकर्मा योजना की शुरुआत भी होगी। यह योजना गांव और शहर में कारीगर जो अपने हाथों के जरिये  पारम्परिक कार्यों को कर अपना जीवन यापन कर रहें हैं। यह योजना उनके लिए  बनाई गई है। जिसमें  नाई, धोबी, सुतार, राजमिस्त्री आदि लोगों के लिए यह योजना काफी मददगार होगी। पीएम मोदी ने पिछले माह 15 अगस्त को इस योजना का ऐलान किया था।

ayushman bhav

आयुष्मान भव कार्यक्रम: 17 सितंबर को केंद्र सरकार आयुष्मान भव कार्यक्रम आयोजित करेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अंतिम व्यक्ति के साथ वांछित व्यक्ति को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं देने के लिए आयुष्मान भव नामक कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इस कार्यक्रम में 60 हजार लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड  वितरित किये जाएंगे। “यशोभूमि” का उद्घाटन: 17  सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी विश्वस्तरीय “यशोभूमि” यानी कि “इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर” (IICC) का उद्घाटन करेंगे। “यशोभूमि”दुनिया का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर है। इसकी लागत 5400 करोड़ बताई जा रही है।

old parliament

18 सितंबर: केंद्र सरकार द्वारा सोमवार को संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। सरकार ने विशेष सत्र का एजेंडा भी जारी कर दिया। 18 सितंबर को विशेष सत्र का आयोजन पुरानी संसद भवन में किया गया है। जहां संविधान सभा से शुरू होने वाली 75 साल की संससदीय यात्रा पर चर्चा की जाएगी। लोकसभा सचिवालय द्वारा बुलेटिन के अनुसार  संविधान सभा से लेकर आज तक संसद की 75 सालों की यात्रा, उपलब्धियों, अनुभवों, स्मृतियों और सिख प चर्चा होना है। इसके अलावा चार बिल भी सूचीबद्ध किये गए हैं। इसके बाद 19 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी को नई संसद भवन में सदन की कार्यवाही होगी।

new parliament

नई संसद में कार्यवाही:
19 सितंबर से नए संसद में कार्यवाही शुरू होगी जो 22 सितंबर तक चलेगी। नई संसद में कार्यवाही से पहले एक विशेष पूजा का भी आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही संसद में कर्मचारियों और मार्शल के ड्रेस कोड में भी बदलाव किया जाएगा। दोनों सदनों में रहने वाले  मार्शल अब सफारी शूट के बजाय क्रीम रंग का कुर्ता और पाजामा में नजर आएंगे। मार्शल मणिपुरी पगड़ी भी पहने नजर आएंगे।जबकि महिला कर्मचारी साड़ी में नजर आएँगी।

 

 

ये भी पढ़ें  

 

PM मोदी फिर बने मोस्ट पॉपुलर ग्लोबल लीडर, नापसंद किये जाने वाले नेता कौन?

मीडिया से “इंडी” गठबंधन डरा! 14 TV एंकरों का करेगा बहिष्कार, BJP का वार   

विश्वकर्मा योजना: ग्रामीण परिवर्तन की ओर एक कदम

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें