28.3 C
Mumbai
Wednesday, August 12, 2026
होमन्यूज़ अपडेटलोकसभा में लोगों का मूड देखें तो ये भाजपा के खिलाफ -...

लोकसभा में लोगों का मूड देखें तो ये भाजपा के खिलाफ – रोहित पवार

देश में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन और भाजपा ने काम करना शुरू कर दिया है| महाराष्ट्र में भी भाजपा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार को साथ लेकर ज्यादा सीटें हासिल करने की कोशिश में है,लेकिन, इसे लेकर एनसीपी विधायक रोहित पवार ने भाजपा की आलोचना की है|

Google News Follow

Related

देश में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन और भाजपा ने काम करना शुरू कर दिया है| महाराष्ट्र में भी भाजपा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार को साथ लेकर ज्यादा सीटें हासिल करने की कोशिश में है,लेकिन, इसे लेकर एनसीपी विधायक रोहित पवार ने भाजपा की आलोचना की है|

“शिंदे और कुछ राकांपा नेताओं से भाजपा ने केवल लोकसभा के लिए संपर्क किया है। लेकिन, लोगों के मन में भाजपा के खिलाफ माहौल है|

 रोहित पवार मीडिया से बात कर रहे थे: पवार ने कहा, ”भाजपा सिर्फ लोकसभा के बारे में सोच रही है| एकनाथ शिंदे और एनसीपी के कुछ नेताओं से भाजपा ने सिर्फ लोकसभा के लिए संपर्क किया है| लोकसभा में लोगों का मूड देखें तो ये भाजपा के खिलाफ है,जो लोग भाजपा के साथ गए उन्होंने जनता की राय और जनमत को कहीं नहीं छोड़ा।”
इस बीच भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर के अजित पवार को लेकर दिए गए बयान पर रोहित पवार ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं| ”मुझे लगता है कि भाजपा के बड़े नेता जानबूझकर इन छोटे नेताओं को आगे बढ़ाते हैं| फिर कहते हैं, इन नेताओं के खिलाफ बोलो…उन्होंने शरद पवार के बारे में बोला, हम समझ सकते हैं। लेकिन, अजित पवार को अपने साथ लेते हैं और उनके खिलाफ बोलते हैं। रोहित पवार ने कहा, यह भाजपा की राजनीति है।
यह भी पढ़ें-

चंद्रयान-3: ‘विक्रम’ और ‘प्रज्ञान’ ​के​ जागने पर भारत को ​मिल जाएगी​ बड़ी सफलता !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,735फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
327,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें