27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमब्लॉगस्वच्छता अभियान का दिखा असर, PM मोदी की अपील पर सफाई 

स्वच्छता अभियान का दिखा असर, PM मोदी की अपील पर सफाई 

Google News Follow

पूरा देश स्वच्छता अभियान में सहभाग है। इसका असर अब दिखाई भी दे रहा है। जब पीएम मोदी ने लाल किले से अपने भाषण में शौचालय का जिक्र किया था। उस समय इस पर खूब चर्चा हुई थी। सवाल उठाया गया कि क्या लाल किले से ऐसी बातें कही जानी चाहिए। लेकिन उसका परिणाम दिखाई दे रहा है। आज स्वच्छता अभियान देशवासियों के लिए एक मिशन बन गया है। आज यह देखा जा सकता है कि गली मोहल्ले से लेकर हर छोटी बड़ी जगह के लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हैं। जनवरी 2020 में आई एक रिपोर्ट के अनुसार 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित राज्यों के 706 जिलों और छह लाख से अधिक गांवों को खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया गया है।

2014 में पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। यह घोषणा महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर की गई थी। 2014 में यूएन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत की 60 प्रतिशत आबादी खुले में शौच करती है। इस वजह से भारत के लोग कई बीमारियों को आमंत्रित करते हैं। जिसमें डायरिया, कालेरा आदि बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इतना नहीं, 2006 में विश्व बैंक की एक रिपोर्ट में  कहा गया था कि भारत अपने सकल घरेलू उत्पाद का 6.4 प्रतिशत भाग केवल साफ सफाई में खर्च करता है।

बहरहाल, यह भी कहा जाता है कि पीएम मोदी सफाई पर विशेष ध्यान देते है और उनके टेबल पर फाइल्स का पुलिंदा कभी नहीं देखा गया। ऐसी ही उम्मीद वे  मंत्रियों से भी करते हैं। बताया जाता है कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात में मुख्यमंत्री थे तब भी उनके टेबल पर और आसपास पूरी तरह से साफ़ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता था।

आज इस अभियान का असर कहीं सबसे ज्यादा दिखाई देता है तो वह है रेलवे स्टेशन। जहां पग पग पर गंदगी फैली रहती थी। भारतीय रेलवे स्टेशनों पर लाखों करोड़ों लोगों का आवागमन होता है। लेकिन, अब रेलवे स्टेशनों पर गंदगी न के बराबर होती है। लोग गन्दगी करने के बचाय जागरूक हो रहे है। देखा जा सकता है कि लोग अब अपने आसपास रखे गए कूड़ादान का प्रयोग करते हैं। ये बातें इसका सबूत है कि अब लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रहे हैं। लोग खुद आसपास के स्थानों को साफ़ रखते हैं और दूसरे लोगों को भी इसके प्रति प्रेरित कर रहे हैं। यही वजह है कि आज इस अभियान में हर कोई जुड़ रहा है अपना योगदान दे रहा है।

2014 से भारत सरकार ने यूनिसेफ के साथ मिलकर खुले में शौच मुक्त लक्ष्य तक पहुंचने में उल्लेखनीय कार्य किया है। स्वच्छ भारत मिशन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 2 अक्टूबर 2014 से लेकर 2 अक्टूबर 2019 तक देश में दस करोड़ से अधिक शौचालय बनाये गए हैं। जिसके आधार पर भारत को 100 प्रतिशत ओडीएफ घोषित किया गया है। बता दें कि ओडीएफ का मलतब ऐसी जगह से है, जहां खुले में कोई भी शौच के लिए नहीं जाता है। ये आंकड़े सिर्फ पांच साल के है। यह श्रेय देश और योजना को लागू करने वाली मोदी सरकार को मिलना चाहिये कि कम समय में यह उपलब्धि हासिल की गई।

हालांकि, इस पर भी सवाल उठते रहे हैं। मीडिया रिपोर्टो में इस बारे में यह भी कहा गया कि ये दावे झूठे हैं। जबकि, इस संबंध दूसरा पहलू भी सामने आये है। दरअसल आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोग आदतन खुले में शौच के लिए जाते हैं। भले इन लोगों के घरों में शौचालय हो, लेकिन वे बाहर ही जाना पसंद करते हैं। वैसे बहुत से ऐसे भी लोग हैं जिनके पास शौचालय नहीं है। पीएम मोदी ने पिछले दिनों “मन की बात” के 105 वे एपिसोड में देशवासियों को स्वच्छता अभियान से जुड़ने की अपील की थी। साथ 29 सितंबर को एक बार फिर याद दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर रविवार को यानी 1 अक्टूबर को कम से कम एक घंटा अपने आसपास साफ सफाई में हाथ बंटाने की अपील की थी।

रविवार को खुद पीएम मोदी सफाई करते देखे गए। तो उनके मंत्रियों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कहा जा सकता है कि किसी कार्य को करने और करवाने वाले व्यक्ति का समर्पण भाव देखा जाता है कि कैसे वह उस कार्य से जुड़ा है। उसका उद्देश्य क्या है। इतना ही नहीं, वह कैसे  अन्य दूसरों को संबंधित कार्य के लिए प्रेरित करता है। पीएम मोदी की अपील का असर देशवासियों  पर साफ़ देखा जा सकता है। लोग खुद इस अभियान से जुड़ रहे हैं।

भारत सरकार के स्वच्छ भारत वेबसाइट के अनुसार, एक लाख तेईस हजार से ज्यादा स्वच्छ भारत की प्रतिज्ञाएं ली गई है। इसी तरह से 24 हजार से अधिक लोग चुनौतियां स्वीकारी है। तो 26 हजार से ज्यादा  स्वच्छ भारत की गतिविधियां हुई हैं। दोस्तों आप भी अपने आसपास की जगहों को स्वच्छ रखें और दूसरों लोगों को भी सफाई के लिए प्रेरित करें।

ये भी पढ़ें 

 

“सेक्युलर राहुल का हिन्दू प्रेम जागा” लिख डाला 2 पेज का लेख, आप भी पढ़िए     

पाक में भारत का एक और दुश्मन ढेर, हाफिज को दोहरा झटका, पहले बेटा लापता अब 

रेसलर अंकित ने PM मोदी ऐसा क्यों कहा, देश को सुलाने के लिए आपको ….

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें