25 C
Mumbai
Friday, November 27, 2026
होमक्राईमनामादिल्ली शराब घोटाला में संजय सिंह के खिलाफ पुख्ता सबूत, सूत्रों का...

दिल्ली शराब घोटाला में संजय सिंह के खिलाफ पुख्ता सबूत, सूत्रों का दावा       

प्रवर्तन निदेशालय ( ED) के सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि दिल्ली की नई आबकारी नीति बनाने में संजय सिंह को बड़ी भूमिका थी और इसका उन्हें लाभ भी मिला है। 

Google News Follow

दिल्ली शराब घोटाले में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय ( ED) के सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि दिल्ली की नई आबकारी नीति बनाने में संजय सिंह को बड़ी भूमिका थी और इसका उन्हें लाभ भी मिला है। ईडी का दावा है कि संजय सिंह के खिलाफ उनके पास पुख्ता सबूत हैं। बता दें कि बुधवार को आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी ने छापेमारी की थी और इस दौरान ईडी उनके आवास पर लगभग आठ घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। आबकारी नीति के चार्जशीट में संजय सिंह का भी नाम है। जबकि संजय सिंह इस आरोप से इंकार करते रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ईडी द्वारा दिल्ली शराब नीति घोटाले में दायर की गई चार्जशीट में संजय सिंह पर 82 लाख रुपये चंदा लेने का आरोप है। इस मामले में अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। संजय सिंह के आवास पर छापेमारी शराब कारोबारी दिनेश अरोड़ा की गवाही के बाद हुई। उनके द्वारा इस केस में कई अहम खुलासे करने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दिनेश अरोड़ा ने कहा था कि संजय सिंह ने चुनाव के लिये पार्टी फंड जुटाने की बात कही थी। इसके बाद संजय सिंह ने मनीष सिसोदिया से एक होटल में मुलाक़ात कराई थी।
वहीं, आप पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली मुंबई सहित शहरों में प्रदर्शन किया जा रहा है। दिल्ली में आप कार्यकर्ताओं द्बारा किये जा रहे प्रदर्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भीं शामिल हुए हैं। इसके अलावा उनके पिता भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। दिल्ली राउज ऍवन्यू  कोर्ट के परिसर की  सुरक्षा व्यवस्था बड़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि आज संजय सिंह को  कोर्ट में पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें 

शराब घोटाले का दाग नेताओं पर ही नहीं, आम आदमी पार्टी पर भी लगेगा!   

दिल्ली शराब घोटाला मामला: पूछताछ के बाद आप नेता संजय सिंह गिरफ्तार

सट्टेबाज चंद्राकर की शादी में नाचकर फंसे रणबीर कपूर, ED ने भेजा समन  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें