28.1 C
Mumbai
Friday, June 26, 2026
होमक्राईमनामाहाई कोर्ट से संजय सिंह को झटका, कहा- कानून से कोई ऊपर...

हाई कोर्ट से संजय सिंह को झटका, कहा- कानून से कोई ऊपर नहीं…       

दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले में गिरफ्तार संजय सिंह की याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया। 

Google News Follow

Related

दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले में गिरफ्तार आप नेता संजय सिंह को दिल्ली हाई कोर्ट (High Court) से राहत नहीं मिली। उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दी कोर्ट ने कहा  कि संजय सिंह की गिरफ्तारी कानून के हिसाब से ही हुई है। कानून सभी के लिए बराबर है। चाहे वह नेता हो या आम आदमी। दरअसल, संजय सिंह ने अपनी गिरफ्तारी का आधार नहीं बताने पर इसे अवैध घोषित करने की मांग की थी।

 इस संबंध में कोर्ट ने कहा कि ,कानून सबके लिए बराबर है चाहे नेता हो या आम आदमी। क़ानून के मुताबिक़ ही संजय सिंह की गिरफ्तारी हुई है। इस मामले की जांच शुरूआती चरण में है। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि यह आरोपी के ही अधिकार की बात नहीं बल्कि सरकार यानी की राज्य की भी बात है। सभी के लिए कानून बराबर है। कोर्ट ने कहा कि  अभी जांच जारी है इसलिए इसमें किसी प्रकार का हस्तक्षेप उचित नहीं होगा।
जिरह के दौरान संजय सिंह के वकील ने कहा कि यह गिरफ्तारी राजनीति दुर्भावना के तहत की गई है। जिस पर कोर्ट ने कहा कि हम याचिकाकर्ता की इस दलील पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे क्योंकि यह विषय कोर्ट के अधिकार क्षेत्र के बाहर का है। बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले में  आप के  मनीष सिसोदिया के बाद संजय सिंह की गिरफ्तारी से पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
ये भी पढ़ें  

 

चुनाव से पहले हिन्दू युवक की राजस्थान में हत्या से गरमाई सियासत   

महुआ मोइत्रा के वकील ने केस से नाम वापस लिया, क्या है असली वजह?

मराठा आरक्षण​: युवक के मंच पर हंगामा करने की कोशिश से भड़के मनोज जरांगे!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,267फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें