26 C
Mumbai
Tuesday, January 6, 2026
होमधर्म संस्कृतिअसम में दूसरी शादी करने पर रोक, सरकार ने लागू किया 58...

असम में दूसरी शादी करने पर रोक, सरकार ने लागू किया 58 साल पुराना नियम   

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि ऐसे मामले सामने आते रहे हैं  जिसमें  मुस्लिम समुदाय के पुरुष दो शादियां  किये होते हैं ,बाद में दोनों पत्नियां  पेंशन के लिए लड़ाई करती हैं।     

Google News Follow

Related

असम सरकार ने बड़ा फैसला किया है। असम सरकार ने कहा है कि दो शादी करने वाले कर्मचारियों को इसके लिए अनुमति लेनी होगी। सरकार द्वारा कहा गया कि भले किसी के धर्म में दो शादी करने बात कही गई हो, लेकिन, सरकार इसकी इजाजत नहीं दी। इस संबंध में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि ऐसे मामले सामने आते रहे हैं  जिसमें मुस्लिम समुदाय के पुरुष दो शादियां किये होते हैं ,बाद में दोनों पत्नियां पेंशन के लिए लड़ाई करती हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसा पहले से ही कानून है, केवल हमारी सरकार इसे लागू कर रही है। इसी तरह से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि इसी तरह से कोई सरकारी महिला कर्मचारी भी बिना अनुमति के किसी ऐसे व्यक्ति से शादी नहीं करेंगी जिसकी पत्नी जीवित हो। बता दें कि असम सरकार ने इससे पहले बाल विवाह पर कड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों लोगों को गिरफ्तार किया था। इतना ही नहीं सरकार बहु विवाह पर भी कानून लाने का  फैसला किया है।
अब असम सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों को दुसरा विवाह करने पर रोक लगा दिया। दरअसल असम सरकार ने 58 साल पुराने कानून को दोबारा लागू करने का फैसला किया है। सर्कुलर में कहा गया है कि सरकारी कर्मचारी अपने पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी नहीं कर सकते। अगर ऐसा कोई करता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पत्र में कहा गया है कि अगर किसी कर्मचारी का पति या पत्नी जीवित रहेगी तो उसे दूसरी शादी के लिए सरकार से परमिशन लेना होगा। सर्कुलर में कहा गया है यह दिशानिर्देश असम सिविल सेवा के नियमावली 1965 के नियम 26 के तहत जारी किये गए हैं।
ये भी पढ़ें       

 

ममता का एक और मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार, ED की कार्रवाई   

आजम फिर फंसे! जौहर विश्वविद्यालय में खर्च किया 800Cr, दिखाया 60 करोड़

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,492फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
286,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें