29 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमधर्म संस्कृतिकर्नाटक: सिविल परीक्षा में हिन्दू छात्राओं के उतरवाए मंगलसूत्र, हिजाब में एंट्री 

कर्नाटक: सिविल परीक्षा में हिन्दू छात्राओं के उतरवाए मंगलसूत्र, हिजाब में एंट्री 

परीक्षा केंद्र के दौरान की जाने वाली जांच में हिन्दू छात्राओं से मंगलसूत्र गले की चेन, पैरों में पहनने वाले गहने, कानों की बालियां  को भी निकालने के आदेश दिए      

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

कर्नाटक में एक बार फिर हिजाब को लेकर बवाल सामने आया है। लोक सेवा की परीक्षा में हिन्दू छात्राओं से मंगलसूत्र के साथ अन्य गहनों को उतरवाने का मामला सामने आने के बाद बवाल मच गया है। आरोप है कि परीक्षा केंद्र के दौरान की जाने वाली जांच में हिन्दू छात्राओं से मंगल सूत्र उतरवा लिए गए। इतना ही नहीं गले की चेन, पैरों में पहनने वाले गहने, कानों की बालियां  सहित अन्य आभूषणों को भी निकालने के आदेश दिए जाने का आरोप है।

अब इस मामले में बीजेपी विधायक बसनागौड़ा यतनाल इस बर्ताव पर नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया है कि क्या यह नियम केवल हिन्दू छात्राओं के लिए ही है या सिर्फ यह नियम हिन्दू छात्राओं के लिए ही बनाये गए हैं। हिन्दू छात्राओं का आरोप है कि मुस्लिम छात्राओं की भी जांच की गई थी, लेकिन उन्हें परीक्षा केंद्र में  जाने की इजाजत दी गई है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम छात्राओं को कुछ भी उतारने को नहीं कहा गया।

बताया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान छात्र द्बारा ब्लू टूथ से नकल का आरोप लगा था। 4 नवंबर को कर्नाटक में कॉमन एंट्रेंस परीक्षा का आयोजन किया गया था। बता दें कि, कर्नाटक में 2022 में हिजाब का मुद्दा जोर पकड़ा था। इस पर खूब राजनीति भी हुई थी। हाल ही में कर्नाटक सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में मुस्लिम महिलाओं को हिजाब पहनकर परीक्षा देने की इजाजत दी गई थी।

ये भी पढ़ें 

 

ICC विश्वकप में श्रीलंका टीम का खराब प्रदर्शन, क्रिकेट बोर्ड को किया निलंबित   

दुनिया के सबसे ख़राब हवा दिल्ली की, दूसरे स्थान पर यह शहर, मुंबई भेजी टीम

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,259फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें