26 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमराजनीतिकुछ बड़ा होने वाला है! AAP विधायकों की CM केजरीवाल ने बुलाई...

कुछ बड़ा होने वाला है! AAP विधायकों की CM केजरीवाल ने बुलाई बैठक   

दिल्ली शराब नीति घोटाला विवाद और गिरफ्तारी की आशंका के बीच अरविंद केजरीवाल का बड़ा फैसला      

Google News Follow

अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। यह बैठक दिल्ली विधानसभा में बुलाई है। दिल्ली शराब नीति घोटाले में ईडी द्वारा अरविंद केजरीवाल को समन भेजे जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री पेश नहीं हुए थे। आशंका जताई जा रही है ईडी अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है या दूसरा समन भेज सकती है। कहा जा रहा है कि इस बीच अरविंद केजरीवाल ने विधायकों की बैठक में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाले में समन भेजा था।  जिसमें 2 नवंबर को ईडी के सामने पेश होने को कहा गया था। लेकिन अरविंद केजरीवाल में नोटिस में खामियां निकालते हुए ईडी के सामने पेश होने से इंकार कर दिया था।  उन्होंने कहा था कि ईडी नोटिस को वापस ले। इसके अलावा, उन्होंने कहा था कि  पार्टी के संयोजक हैं,इसलिए उन पर कई जिम्मेदारियां है। उन्होंने चुनाव और दिवाली का समय होने का हवाला देकर ईडी के सामने पेश नहीं हुए। इसके बाद से कहा जाने लगा था ईडी जल्द दूसरा समन भेज सकती है।

बता दें कि, दिल्ली शराब नीति घोटाले में  ईडी ने आम आदमी पार्टी के कई नेताओं पर कार्रवाई कर चुकी है। इस मामले में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया चुका है और उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत नहीं मिली थी। वहीं, आप नेता और सांसद संजय सिंह को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों नेताओं के गिरफ्तार होने के बाद यह कहा जा रहा है कि अब इस मामले में केजरीवाल को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें  

कर्नाटक: सिविल परीक्षा में हिन्दू छात्राओं के उतरवाए मंगलसूत्र, हिजाब में मिली एंट्री 

ICC विश्वकप में श्रीलंका टीम का खराब प्रदर्शन, क्रिकेट बोर्ड को किया निलंबित   

दुनिया के सबसे ख़राब हवा दिल्ली की, दूसरे स्थान पर यह शहर, मुंबई भेजी टीम

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें